Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand खूनी संघर्ष में बदली झड़प, गोली लगने से एक की मौत, दूसरा...

खूनी संघर्ष में बदली झड़प, गोली लगने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल 

पथरी। थाना क्षेत्र में युवकों के दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चल गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। घायल को अस्पताल में भेजा। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

घटना रविवार की रात बहादरपुर जट रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। जब बहादरपुर जट निवासी जतिन चौधरी ज्वालापुर से गांव लौट रहा था। रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच पहले से ही तनातनी चली आ रही है। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों तरफ से गोलियां चल गई। बताया गया कि दोनों पक्षों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में गोलियों की आवाज से लोगों में अफरा तफरी मच गई।

विकास कुमार के पक्ष के राजन को गोली लग गई, जबकि जतिन चौधरी के पेट में भी गोली लगी। राजन को कनखल सतीकुंड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गंभीर रूप से घायल जतिन चौधरी को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद को देखते हुए आसपास के थाना कोतवाली की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ लक्सर नताशा सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बहादरपुर गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार और यहां रहने वाले जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से  तनातनी चल आ रही थी। कुछ महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तन जतिन चौधरी ने विकास कुमार के घर पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था।

संघर्ष में एक की मौत हुई है। दूसरे की हालत गंभीर है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखे। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...