Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पैसों के घोटाले के मामले में बटरोहन गांव का सरपंच गिरफ्तार

पैसों के घोटाले के मामले में बटरोहन गांव का सरपंच गिरफ्तार

अंबाला। हरियाणा के अंबाला के गांव बटरोहन में मनरेगा के पैसों में घोटाले का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस की तरफ बटरोहन गांव के सरपंच राजिंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार आरोपी सरपंच को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि पुलिस ने सरपंच का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके बाद ही सारा मामला सामने आ पाएगा।

दरअसल, मनरेगा के पैसों का घोटाला अंबाला सिटी के अधीन बटरोहन गांव में हुआ था। बीडीपीओ से मिली शिकायत के आधार पर नग्गल थाना पुलिस ने 11 मार्च को मामला दर्ज किया था। इसमें बटरोहन गांव के सरपंच राजिंद्र, सुरेंद्र पाल और कृष्ण लाला को आरोपी बनाया गया।

यह था मामला
अंबाला एक बीडीपीओ की शिकायत के अनुसार राजेंद्र ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उसने फर्जी तरीके से अपने ही भाई सुरेंद्र पाल और कृष्ण लाल के खाते में बिना काम किए ही मनरेगा के तहत पैसे डलवा दिए। सुरेंद्र के खाते में 35 हजार 724 रुपये तो वहीं कृष्ण लाल के खाते में 51 हजार 803 रुपये डाले गए। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई। कमेटी की रिपोर्ट में पाया गया कि सरपंच ने गलत तरीके से सुरेंद्र व कृष्ण के खाते में पैसे डलवाए हैं। इसके आधार पर सरपंच सहित अन्य दो लोगों के खिलाफ 406, 420, 409, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी अंबाला के एक सरपंच को गलत तरीके से पैसे का इस्तेमाल करने पर निलंबित किया जा चुका है।

क्या कहती है पुलिस
नग्गल थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि बीडीपीओ की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से बटरोहन गांव सरपंच राजेंद्र को गिरफ्तार करके रविवार को कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...