Friday, September 18, 2026
Home Crime India नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर एक साल तक किया दुष्कर्म, सेना के...

नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर एक साल तक किया दुष्कर्म, सेना के जवान के खिलाफ मामला दर्ज

अश्लील फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया पर किए वायरल 

आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी 06 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

लुधियाना। हलवारा में थाना सुधार के एक गांव की नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करते हुए सेना के जवान ने एक साल तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उससे मिलने से इनकार कर दिया तो उसने उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत करके पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी जिसके बाद मामले की जांच करते हुए थाना सुधार में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी 06 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान जवान परमप्रीत सिंह निवासी फल्लेवाल के रूप में हुई है।

पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 16 जनवरी 2023 को उसकी इंस्टाग्राम पर परमप्रीत सिंह से दोस्ती हो गई जो प्यार में बदल गई। इसी दौरान बातचीत करते हुए उसने वीडियो चैट पर लड़की की न्यूड फोटो ले ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। 2023 में बातचीत के बहाने उसने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे एक होटल के कमरे में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की ने संबंध बनाने से जब इनकार कर दिया तो उसने गाली गलौज करते हुए लड़की को बुरी तरह पीटा और जबर्दस्ती की।

आरोपी ने लड़की की वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ संबंध बनाता रहा। थाना सुधार की पुलिस ने परमप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उसकी बटालियन और सेना प्रशासन से संपर्क भी शुरू कर दिया है। पुलिस अब उस होटल के बारे में भी जांच कर रही है जहां पीडिता के साथ परमप्रीत ने जबरी दुष्कर्म करते हुए अश्लील फोटो और वीडियो ली।

थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि परमप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी अंकुर गुप्ता के माध्यम से सेना प्रशासन को लिखा जायेगा | क्योंकि आरोपी ने पीडि़ता के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की हैं इसलिए मुकदमे में आईटी एक्ट भी जोडा जायेगा | आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...