Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand महिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर महिला चोरों को...

महिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर महिला चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

देहरादून। मध्य प्रदेश की महिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज बेबी देवी पत्नी अजब सिंह निवासी ढकरानी, थाना विकासनगर, देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा बैक हरबर्टपुर से 1 लाख रुपये निकालकर उसमें से 10 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैक कोर्ट रोड ढकरानी में किसी अन्य खाते में जमा किये गये तथा शेष 90000/रुपये, जिन्हे उन्होंने अपने पर्स में रखा था, को पीएनबी ढकरानी के अन्दर से ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पर्स को नीचे से काटकर चोरी कर लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी।

बैंक की सीसीटीवी फुटेज में शिकायतकर्ता के कैश काउंटर पर खड़े रहने के दौरान दो संदिग्ध महिलाएं बैंक में एंट्री कर बैंक में बैठती हुई दिखायी दी। जो शिकायतकर्ता को बैंक से पैसे निकालने तथा पैसों को गिनते हुए देख बैंक से बाहर निकालकर रास्ते में इन्तजार करती हुई दिखाई दी। तत्पश्चात शिकायतकर्ता के बैंक से निकलने तथा कोर्ट रोड /पीएनबी बैंक तक जाने के दौरान उक्त दोनों महिलायें शिकायतकर्ता से कुछ दूरी बनाते हुये उनका पीछा करते हुए तथा घटनास्थल पीएनबी बैंक कोर्ट रोड हरबर्टपुर में लगे सीसीटीवी कैमरों में शिकायतकर्ता के पीछे पीछे बैंक के अन्दर आते हुए दिखायी दी तथा शिकायतकर्ता के पीछे खडी हो गयी, उक्त महिलाओं के पहनावे तथा चालकृचलन से उनका बाहरी राज्य का होना प्रतीत हो रहा था। सीसीटीवी फुटेज में उनमें से एक महिला का अपने दाहिने हाथ से शिकायतकर्ता के बैग के पास हरकत करना तथा उसके पश्चात दोनो महिलाओं का तेजी से बैंक से बाहर जाना दिखायी दिया। इस पर पुलिस ने दोनो महिलाओं की तलाश शुरू कर दी गयी।

उक्त दोनों महिलाओं के राजगढ जिला म.प्र. के होने तथा अन्य राज्यों में भी उनके द्वारा इसी प्रकार की घटनाओ को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली। साथ ही उक्त महिलाओं के घटनास्थल के आस पास के क्षेत्रों में अस्थाई ठिकाना बनाकर घटना के लिए रैकी करने तथा घटना को अंजाम देकर पुनः उक्त स्थान पर चले जाने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस द्वारा महिलाओं के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा एक सूचना के बाद त्यागी फार्म हाउस से हरिपुर की ओर जाने वाले रास्ते से उन दोनो महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम रेनू बाई पत्नी प्रमोद निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश तथा काली बाई पत्नी शक्ति सिंह निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 32 वर्ष बताया।

दोनो महिलाओं से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा पीएनबी बैंक में एक महिला का पर्स काटकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिनकी तलाशी में उनके कब्जे से चोरी किये गये 62200/कृ रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 2 सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में दोनो आरोपी महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं तथा चोरी तथा उठाई गिरी का काम करती हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...