Friday, September 18, 2026
Home Crime India बिहार में शराब माफियाओं का आतंक, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने...

बिहार में शराब माफियाओं का आतंक, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर किया ईंट-पत्थरों से  हमला

बिहार। राजधानी पटना में एक बार फिर से शराब माफियाओं का आतंक देखने को मिला है। रानी तलाब थाना क्षेत्र के राघोपुर मुसहरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो एसआई और तीन सिपाही घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अपर थाना प्रभारी शिव शंकर कुमार, एसआई मदन झा, एएसआई शिव कुमार राम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर मुसहरी गांव में अवैध शराब बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही रानी तलाब थाना के प्रभारी प्रमोद कुमार ने दो एसआई और एक एएसआई सहित कई पुलिसकर्मियों को उस स्थान पर भेजा।

शराब तस्करों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया
बताया जा रहा है कि पुलिस जब गांव में पहुंची, तो घात लगाए शराब तस्करों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में दोनों एसआई, एएसआई और कुछ सिपाही घायल हो गए। इतना ही नहीं, शराब तस्करों ने पुलिस की जीपों को भी निशाना बनाया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले के बाद, सभी पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल हुए। घटना की जानकारी मिलने के बाद विक्रम थाना और दुल्हन बाजार थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और तस्करों के खिलाफ छापेमारी शुरू की।

जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
रानी तलाब थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेने की पुष्टि की और कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फुटेज के आधार पर जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...