Saturday, September 19, 2026
Home Crime India मुजफ्फरपुर में पांच युवकों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर वीडियो...

मुजफ्फरपुर में पांच युवकों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, मामला दर्ज 

बिहार। मुजफ्फरपुर में एक लड़की से पांच युवकों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यही नहीं बल्कि पीड़िता इस घटना के बारे में किसी को न बताए, इसे लेकर आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। फिर इसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। यह घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।

घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि चार दिन पहले मेरे परिवार में एक सदस्य बीमार था, जिसको दिखवाने के लिए सभी लोग शहर के पास एक चिकित्सक के पास में गए थे। इस दौरान मैं घर में अकेली थी और इस बात की जानकारी आरोपियों को हो गई थी। उसके बाद सभी आरोपी एक-एक करके घर पर आए और मुझे लेकर पीछे मक्के के खेत में ले गए। फिर उन सभी ने बारी-बारी से मेरे साथ गलत काम किया। इस दौरान उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और गलत काम का वीडियो तक बना लिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी भी सूरत में लीक की तो दुष्कर्म का वीडियो को हम सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर देंगे और धमकी तक दे दी गई। उसके बाद मैंने अपने परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी दे दी। मेरी आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने थाने में जाकर मामला को दर्ज कराया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों में से दो को पकड़ लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की करवाई में जुटी हुई है। देर रात को ग्रामीण एसपी विद्या सागर और एसडीपीओ पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने पूरी घटना की जानकारी ली और थाने में पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

पूरे मामले में मनियारी थाना के एसएचओ देवव्रत कुमार ने बताया कि एक परिवार द्वारा उनकी बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने अविलंब दो आरोपियों को पकड़ा है। जबकि अन्य लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। घटना के दौरान पीड़िता के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे, इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...