Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े घर में घुसकर की लूटपाट, महिला को मारी गोली, जांच शुरू

दिनदहाड़े घर में घुसकर की लूटपाट, महिला को मारी गोली, जांच शुरू

वैशाली। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के जितन चौक पर अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। यहां दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट करने आए बदमाशों ने पहले घरवालों से पानी मांगा और फिर महिला को गोली मार दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी लूटपाट के इरादे से घर पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर खड़े युवक को आवाज देकर बुलाया और पीने के लिए पानी मांगा।

जैसे ही युवक पानी लाने के लिए घर के अंदर गया, अपराधी भी जबरन अंदर घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट शुरू कर दी। जब युवक ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने हथियार के बट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। युवक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रामपुर चकलाला निवासी संजय राय के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। लूटपाट के दौरान घर में काम करने वाली महिला सुलेखा देवी जैसे ही भागने की कोशिश करने लगी, बदमाशों ने उसे गोली मार दी। महिला की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिंघाड़ा निवासी टेनी राय की पत्नी के रूप में हुई है।

लूटपाट करने के बाद अपराधी घर में रखा सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। हालांकि गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर का दरवाजा खोला। उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी और युवक के सिर से भी खून बह रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला और युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। घायल युवक से पूछताछ में यह सामने आया है कि चार अपराधियों में से दो ने मास्क पहन रखा था, जबकि दो का चेहरा खुला हुआ था। पुलिस अब उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधी अब खुलेआम दिनदहाड़े घरों में घुसकर लूटपाट और गोलीबारी कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...