Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बदमाशों ने युवती की गोली मारकर की हत्या, बदमाशों की पहचान और...

बदमाशों ने युवती की गोली मारकर की हत्या, बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी

मधेपुरा। सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पिता के साथ डॉक्टर के पास जा रहे युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधमा चौक के पास एनएच-107 पर घटित हुई। मृतका की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रहिका टोला वार्ड संख्या 13 निवासी मनोज कुमार झा की बेटी हिना कुमारी के रूप में हुई। मनोज कुमार झा मुरलीगंज के प्रतिष्ठित गरौदिया दुकान के कैशियर हैं।

जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में इलाजरत पिता मनोज कुमार झा ने बताया कि सोमवार को वह अपनी सबसे छोटी बेटी हिना को इलाज के लिए मधेपुरा ले जा रहे थे। कुंभ मेले से लौटने के बाद से हिना के दाहिने हाथ में दर्द था। इसी कारण हड्डी डॉक्टर को दिखाने वे मधेपुरा जा रहे थे। जैसे ही बुधमा चौक के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने हिना पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पिता-पुत्र को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिना को मृत घोषित कर दिया। पिता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हिना प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। रेलवे के ग्रुप डी का फॉर्म भरी थी। कुछ दिन बाद वह परीक्षा की तैयारी के लिए पटना जाने वाली थी। हिना तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। मनोज ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गोली किधर से चली यह भी उन्हें पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी प्रवेंद्र भारती, भर्राही थानाध्यक्ष अमित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...