Saturday, September 19, 2026
Home Crime India चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को...

चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने दबोचा 

गिरफ्तार आरोपियों में से पांच नाबालिग 

मध्य प्रदेश। पुलिस ने चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की है। मोढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के अनुसार, दीपक कुमार रैकवार (33) निवासी बृंदावन नगर, कटंगी रोड, 27 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे मदर टेरेसा मेन रोड से घर लौट रहे थे। तभी बृंदावन नगर मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन-तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और चाकू की नोक पर मोबाइल लूट लिया।

इसी तरह, आशीष कुमार गोंड़ (27) निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, माढ़ोताल, जो एमपीईबी में मीटर रीडिंग का निजी कार्य करता है, अपने जीजा के साथ जा रहा था। तभी चार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर चाकू दिखाकर पांच हजार रुपये लूट लिए। चारों आरोपी रूमाल से चेहरा ढंके हुए थे और वारदात के बाद एक ही मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सागर बर्मन (19) निवासी बजरंग नगर और तीन 16 वर्षीय तथा दो 17 वर्षीय किशोरों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उन्होंने चाकू की नोक पर मोबाइल छीनने की घटनाओं को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल चाकू और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

पूछताछ के दौरान, एक 17 वर्षीय आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ लमती रोड पर चाकू की नोक पर नगदी छीनी थी, जिसे खर्च कर दिया गया। पुलिस ने उसके साथियों को कुछ दिन पहले हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...