Saturday, September 19, 2026
Home Crime India घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी। रिश्तों की मर्यादा तार-तार करने वाला एक और मामला मोतिहारी में सामने आया है, जहां बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। मझार गांव निवासी नंदलाल सहनी (पुत्र दिवंगत सिरोघर सहनी) और उनके बेटे कुंभकरण सहनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कुंभकरण ने अपने पिता के सिर पर ईंट से जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण नंदलाल सहनी मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद परिवार और पड़ोसियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही कातिल बेटा कुंभकरण सहनी घर से फरार हो गया।

रातों-रात यह खबर पूरे गांव में फैल गई, जिससे गांव में सनसनी मच गई। सुबह होते ही किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पकड़ीदयाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर फरार आरोपी कुंभकरण सहनी को गांव में ही छिपे हुए गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि यह हत्या घरेलू विवाद का नतीजा लग रही है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...