Friday, September 18, 2026
Home Crime India बाइक सवार दो हमलावरों ने युवक की गोली मार कर की हत्या

बाइक सवार दो हमलावरों ने युवक की गोली मार कर की हत्या

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में महाशिवरात्रि पर कुंडल गांव में आयोजित दंगल के बीच कुश्ती और कबड्डी अकादमी संचालक राकेश राणा की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने पेट में दो और चेहरे पर एक गोली मारी। हत्या की वजह प्लॉट के विवाद को बताया जा रहा है। राकेश के चाचा चांद सिंह ने गांव के एक युवक और उसके भांजे पर हत्या का आरोप लगाया है। राकेश के चाचा चांद सिंह की शिकायत के अनुसार, कुंडल गांव में बुधवार को महाशिवरात्रि पर दंगल का आयोजन हो रहा था।

अखाड़ा संचालक राकेश राणा बेटे आर्यन के साथ दंगल में पहुंचे थे। आर्यन भी पहलवान है और वह भी कुश्ती लड़ रहा था। बुधवार शाम दंगल में करीब एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच गांव का ही मनोज और उसका भांजा साहिल बाइक से दंगल में पहुंचे। आर्यन की कुश्ती देखने के लिए जैसे ही राकेश राणा उठे मनोज और साहिल ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

राकेश लहूलुहान होकर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले। राकेश राणा को खरखौदा के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।

छह माह पहले भी हुआ था झगड़ा
गांव सोहटी निवासी चांद सिंह ने बताया कि राकेश राणा सोहटी धाम में अखाड़ा चलाते थे। वह गोहाना के गांव बनवासा में आर्यन के नाम से स्कूल व अकादमी भी चलाते थे। आरोप है कि हमलावरों के साथ उनका किसी प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में छह माह पहले दोनों पक्षों का झगड़ा भी हुआ था। इसी रंजिश में हत्या की गई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...