Saturday, September 19, 2026
Home Crime India किशोर की गला रेत कर की हत्या, खेत में मिला शव, जांच...

किशोर की गला रेत कर की हत्या, खेत में मिला शव, जांच शुरू

औरंगाबाद। दो पड़ोसियों से विवाद में एक किशोर बालक को अगवा किया गया। अगवा करने के दो दिन बाद किशोर की गला रेत कर हत्या कर दी गई और शव को खेत में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस शव को बरामद करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना औरंगाबाद के कुटुम्बा थाना क्षेत्र में एरका गांव की है। मृतक की पहचान में एरका गांव निवासी जिम्मेदार पासवान के पुत्र अंकित कुमार(12) के रूप में की गई है।

परिजनों के मुताबिक अंकित गांव के ही सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। वह पिछले चार दिन से घर से गायब था। अंकित रविवार की शाम घर से गांव से कुछ दूरी पर स्थित एरका कॉलोनी के पास लगने वाले ठेले पर समोसा खाने के लिए निकला था। रात आठ बजे तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजनों ने रात में ही उसकी काफी खोजबीन की। इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार को परिजनों ने अंकित के गायब होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद पुलिस किशोर का पता लगाने में जुटी थी। इसी बीच बुधवार को अंकित का शव एरका स्थित घर से महज 500 मीटर दूर खेत से बरामद किया गया। बुधवार की सुबह खेत की ओर निकले एरका गांव के ही अभय कुमार ने खेत में अंकित का गला रेता हुआ शव देखा। शव को देखते ही उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन समेत काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सभी ने देखने के बाद शव की शिनाख्त अंकित के रूप में की। इसके बाद गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पोस्टमॉर्टम कराने ले जाने के दौरान परिजनों ने एनएच पर शव को रोककर सड़क जाम कर दिया।

पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस शव को ऑटो से लेकर पोस्टमॉर्टम कराने औरंगाबाद सदर अस्पताल के लिए निकली। इसी दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए ऑटो को एरकी गांव के सामने ही एनएच-139 पर रोक दिया और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलते ही अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज और सिमरा थानाध्यक्ष आकाश कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घंटे भर मशक्कत कर आक्रोशितों को समझाया। मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया।

मामले में परिजनों का आरोप है कि सोमवार को अंकित के गायब होने की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में पुलिस यदि तत्परता दिखाई होती तो अंकित सकुशल बरामद हो जाता और उसकी जान नहीं जाती।  परिजनों ने बताया कि उनके परिवार का गांव के ही दो लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में अगवा करने के बाद अंकित की हत्या की गई है। अंकित की मां कमला देवी ने बताया कि वह मनरेगा में मजदूरी करती हूं। बताया कि रविवार को अंकित दिन भर उसक साथ था। दोपहर तीन बजे वह मेरे पास से घर गया। शाम चार बजे तक वह गांव में ही था। उन्हें बच्चों ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे तक अंकित ने उनके साथ गांव में कबड्डी खेला। इसके बाद आठ बजे उसने गांव के ही एक दुकान से नमकीन लेकर खाया। इसके बाद वह घर की ओर चल दिया, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

अंकित के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला और आज उसकी लाश मिली। अंकित की मां ने कहा कि मेरे बेटे को दुकान से ही गायब कर दिया गया। कहा कि हमारे परिवार की गांव के ही दो लोगों से दुश्मनी चल रही है। यदि उन्हें दुश्मनी निभानी थी, तो मुझसे निभाते, मेरे बेटे के साथ क्यों किया? कहा कि गांव के अशोक पासवान से पिछले तीन साल से विवाद चला आ रहा है। एक दिन मेरा बेटा फोन पर बात कर रहा था, तो अशोक पासवान ने कहा कि तुम मेरे बारे में ही उल्टा सीधा किसी से बात कर रहे हो। मामला जब उनके घर पहुंचा, तो अशोक पासवान की पत्नी ने मेरे पति पर लाठी से वार कर दिया और केस भी कर दिया।

गांव के लोगों के समझाने पर मैंने उस पर कोई केस नहीं किया। उस केस में मैं हर सुनवाई पर कोर्ट चली जाती हूं। कहा कि वहीं दूसरा विवाद गांव के ही जगदीश राम से है। 15 से 20 दिन पहले जगदीश राम और मेरे बेटे के बीच मारपीट भी हुई थी। इन्हीं दोनों विवाद के कारण ही दोनों ने मिलकर पहले मेरे बेटे का पहले अपहरण किया। इसके बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। कहा कि अंकित अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। दो भाई और उसके पिता मजदूरी करते हैं।

मामले में कुटुम्बा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, उनके घर में मातम पसरा है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...