Saturday, September 19, 2026
Home Crime India आवारा गायों की तस्करी करने वाले कुख्यात आरोपी को पुलिस ने किया...

आवारा गायों की तस्करी करने वाले कुख्यात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

राजस्थान। अलवर के अरावली विहार थाना पुलिस ने शहर में आवारा गायों की तस्करी करने वाले कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उन गायों को भी चोरी कर ले जाता था, जिन्हें उनके मालिक दूध निकालने के बाद खुला छोड़ देते थे। इसके अलावा, आवारा घूमने वाली गायों को भी उठाकर तस्करी करता था। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो गायों को मुक्त कराया और आरोपी के पास से हथियार, शराब और पत्थर भी बरामद किए।

गौ तस्करी की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
मदनलाल एएसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि कल देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गायों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर तस्करों का पीछा किया। पुलिस वाहन को देख तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया, वहीं केबिन में बैठे एक युवक ने देसी कट्टे से फायरिंग भी की।

भागने की कोशिश में तस्करों की गाड़ी सरस् डेयरी की दीवार से टकरा गई, जिससे केबिन पर बैठा एक युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी चार आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान किशनगढ़ बास के ताजू का बास निवासी जुबेर खान पुत्र दिन मोहम्मद के रूप में हुई है।

हथियार और अवैध शराब बरामद

पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली, जिसमें एक बड़े कार्टून में पत्थर, केबिन में एक देसी कट्टा, कारतूस और करीब 92 पव्वे देशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने सभी बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है और पिकअप वाहन को भी थाने ले जाया गया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी जुबेर खान से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि फरार चार अन्य तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इसके अलावा, मुक्त कराई गई गायों को कहां से उठाया गया था, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...