Friday, June 19, 2026
Home Crime India छात्रा ने 23वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला 

छात्रा ने 23वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला 

ग्रेटर नोएडा। जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में रहने वाली एक छात्रा ने पेपर खराब होने से परेशान होकर 23वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतका के घर से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा कि मां अच्छा नहीं कर सकी। बिसरख कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संजीव लाइक परिवार के साथ जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में रहते हैं। उनकी पुत्री श्रीजनी लाइक (16) एस्टर स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। सोमवार को छात्रा परीक्षा देकर लौटी थी। इसके बाद से वह गुमशुम थी। शाम करीब पांच बजे उसने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। छात्रा के गिरने की जानकारी होने के बाद वहां मौजूद गार्डों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। आनन-फानन परिजन छात्रा को इलाज के लिए ग्रेनो वेस्ट स्थित न्यूमेड अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने मां के नाम लिखा एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने लिखा (मां अच्छा नहीं कर सकी)। छात्रा के सुसाइड करने की बात से परिवार में मातम छाया है। जानकारी पर पता चला है कि छात्रा पूर्व में 11वीं कक्षा में फेल हो चुकी थी। इस बार भी पेपर खराब होने के कारण वह तनाव में थी। इसी कारण उसने आत्महत्या की है। एसीपी दीक्षा सिंह का कहना है कि एक सुसाइड नोट मिला है। मामले में कोई शिकायत नहीं है।

अभिभावक बच्चों पर दबाव डालने के बजाय उन्हें मानसिक रूप से सहारा दें
आईएमए नोएडा अध्यक्ष डॉ. सुनील अवाना का कहना है कि परीक्षा का दबाव, अच्छे अंक लाने की चिंता और भविष्य की अनिश्चितता बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है। तनाव को समय रहते समझकर उसका समाधान करना आवश्यक है, ताकि छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकें। एक्यूट डिप्रेशन के कारण छात्र तनाव में रहते हैं। एक्यूट डिप्रेशन अवसाद (डिप्रेशन) और इंपल्स कंट्रोल डिसऑर्डर एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। व्यक्ति की दैनिक गतिविधियों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

इसे मेजर डिप्रेसिव एपिसोड का हिस्सा भी माना जा सकता है। अत्यधिक उदासी और निराशा, काम में मन न लगना और ऊर्जा की कमी, अचानक गुस्सा या चिड़चिड़ापन, आत्मसम्मान में कमी और बेकार महसूस करना इसके लक्षण हैं। जरूरी है कि मेडिटेशन, योग, और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं। रोजाना सात-आठ घंटे की पर्याप्त नींद लें। परिवार, दोस्तों और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करें। अगर इंपल्स कंट्रोल डिसऑर्डर जीवन को प्रभावित कर रहा है, तो जल्द से जल्द मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करना सबसे अच्छा होगा।

 

RELATED ARTICLES

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...