Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand एसटीएफ ने डेढ़ करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड को राजस्थान से किया...

एसटीएफ ने डेढ़ करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड को राजस्थान से किया गिरफ्तार 

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने डेढ करोड की ठगी के मास्टरमाइंड को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें हरिद्वार निवासी पीडित को यूके के व्हाट्सएप नंबर से फर्म क्वांटम कैपिटल के नाम से एक संदेश प्राप्त हुआ। जिसमें व्हाट्सएप नंबर से एक व्यक्ति ने स्वयं को भारतीय ब्रोकर के रूप में पेश किया और 12 हजार रुपये के निवेश पर 16 हजार रुपये का एक छोटा सा रिटर्न देकर विश्वास में लिया और फिर उसने अपने फर्म पोर्टल क्वांटम कैपिटल के माध्यम से इसे 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए पीडित से 18 लाख रुपये मांगे।

यह ठगों पीडित को रोजाना व्हाट्सएप कॉल करते थे और निवेश के लिए मांगे गये रुपयों को किसी ट्रेड पोर्टल के माध्यम से निवेश करना बताया जाता था और पीडित को फोन पर डाउनलोड करायी गयी फर्जी वैबसाइट पर मुनाफा दिखाया जाता था एवं निकासी पर क्लिक करने पर 15 मिनट में पैसे प्राप्त होने की बात बतायी जाती थी। लेकिन पीडित को कभी पैसे नहीं मिले तथा बात करने पर टालमटोल किया जाता रहा। इस प्रकार अज्ञात साइबर ठगों ने पीडित इस पूरे प्रकरण में क्वांटम कैपिटल के माध्यम से कुल एक करोड तिरालीस लाख तीन हजार छह सौ पचपन की साइबर धोखाधड़ी की गयी।

इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये मुकदमें की जांच साइबर थाने के निरीक्षक विजय भारती के सुपुर्द कर घटना के शीघ्र अनावरण के लिए अंकुश मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के कुशल नेतृत्व एवं निकट पर्यवेक्षण में टीम गठित कर समुचित दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर कार्यवाही करते हुये साईबर क्राईम पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त बैंक खातों व मोबाइल नम्बरों तथा व्हाटसप की जानकारी के लिए सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनी, तथा मेटा एवं गूगल आदि से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि आरोपियो द्वारा पीडित से धोखाधडी से ठगी गयी धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानान्तरित किया गया था, जिसमें से अलवर राजस्थान के विभिन्न पाँच आईडीबीआई बैंक खातों में रुपये स्थानान्तरित होना तथा इन खातों में कुल रुपये का लेन देन होना प्रकाश में आया एवं इन बैंक खातों के विरुद्ध राष्ट्रीय साईबर क्राईम पोर्टल पर 15 शिकायते दर्ज होना भी पायी गयी।

साईबर पुलिस टीम ने अथक मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये साक्ष्य एकत्रित कर कार्यवाही करते हुये अभियोग के मास्टरमाइण्ड कैलाश सैनी पुत्र पप्पू राम सैनी निवासी ग्राम व पो. उमरैण, थाना अकबरपुर, जिला अलवर, राजस्थान, को जयपुर हाईवे पर रिंगस बाईपास, जिला सीकर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से सम्बन्धित बैंक खाता जिसमें पीडित से धोखाधडी कर रुपये डलवाये गये थे का एसएमएस अलर्ट नंबर सहित घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल हैण्ड सैट मय दो सिम कार्ड बरामद हुये। अब तक की विवेचना में गिरफ्तार आरोपी के सम्बन्धित आईडीबीआई बैंक एकाउण्ट में कुल 30 लाख 50 हजार 242 रुपये की धनराशि फर्जी तरीके से आना प्रकाश में आया है एवं उसके खाते के विरुद्ध राष्ट्रीय साईबर क्राईम पोर्टल में 3 शिकायते दर्ज है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...