Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand महिलाओं के फोटो से छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील बनाने वाले तीन आरोपी...

महिलाओं के फोटो से छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल 

देहरादून। सोशल मीडिया पर महिलाओं के फोटो से छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले कॉल सेंटर में काम कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

कुछ लोगों ने उनका फोटो अश्लील बनाकर उनके रिश्तेदारों को भेज दिया था। वह उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहे थे। महिला की इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच तकनीकी रूप से जांच से पता चला कि तीन आरोपी दिल्ली और गुरुग्राम में रहकर इस तरह का काम कर रहे हैं। इस पर वहां से दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के रहने वाले विशाल तिवारी, सचिन कुमार और बिहार निवासी पवन कुमार को देहरादून लाकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पहले कॉल सेंटर में काम करते थे।

वहां वे इंटरनेट के माध्यम से लोन के लिए संपर्क कर लोगों के नंबर हासिल करते थे। इसके बाद उन्हें वर्चुअल नंबरों से कॉल कर ब्लैकमेल किया जाता था। यही नहीं महिलाओं के मोबाइल नंबर को भी लक्ष्य बनाया जाता था। उनके प्रोफाइल पर लगी फोटो को एडिट कर उन्हें अश्लील बना दिया जाता था। इसके बाद उनके रिश्तेदारों को भेजकर उनसे यूपीआई के माध्यम से रकम ली जाती थी।

इसके बाद महिलाओं का डाटा अपने मोबाइल से तत्काल हटा देते थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को शुरुआती पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...