उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन एक शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान मनोज के रूप में की।शव मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच के दौरान मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के गांव के कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पाकर घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष दद्न प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग हो सकती है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







