Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बुजुर्ग की धारदार हथियार से काटकर की निर्मम हत्या, जांच शुरू

बुजुर्ग की धारदार हथियार से काटकर की निर्मम हत्या, जांच शुरू

वैशाली। बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग धर्मपुर गांव में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मुरली झा के रूप में हुई है, जो अपने बथान में सोए हुए थे।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुरली झा रोज की तरह अपने बथान में सो रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। सुबह जब आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस और सदर एसडीओपी 2 गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार मृतक मुरली झा अपनी पत्नी के साथ यहां रहते थे, जबकि उनके बच्चे बाहर काम करते हैं। उनके घर से सटा हुआ बथान था, जहां वे रोजाना सोते थे, घटना के समय उनकी पत्नी घर के अंदर सो रही थीं। बहरहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इसी कारण स्थानीय लोग भी इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सदर एसडीओपी 2 गोपाल मंडल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और हत्यारों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही इस अपराध में शामिल दोषियों को पकड़ लेगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...