Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand फर्जी सेना अधिकारी बनकर युवाओं को ठगने वाले को एसटीएफ़ ने किया...

फर्जी सेना अधिकारी बनकर युवाओं को ठगने वाले को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

देहरादून। खुद को भारतीय सेना में अधिकारी बताकर युवाओं को भारतीय सेना में नौकरी लगाने के नाम पर प्रति पीड़ित से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले एक बहरूपिया आर्मी अधिकारी को एसटीएफ़ ने कल देर रात आर्मी इंटेलिजेंस व पटेलनगर पुलिस के साथ जॉइंट आपरेशन में पटेलनगर क्षेत्र के चन्दमणि रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से पुलिस टीम ने सेना का फर्जी आईकार्ड, सेना की वर्दी आदि बरामद किया है।

अभियुक्त ने युवाओं को झांसे में लेने के लिए एक पीड़ित को सेना में चालक की नौकरी पक्की होने संबंधी एडमिट कार्ड तक जारी कर दिया था,युवक द्वारा जब मिलिट्री अस्पताल में जाकर जानकारी की गई तो उसको अपने साथ ठगी की जानकारी हुई। आर्मी इंटेलिजेंस द्वारा मामले की जानकारी होने पर एसटीएफ़ को अभियुक्त का इनपुट दिया गया था, जिसके तहत संयुक्त टीम द्वारा कल देर रात कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस देहरादून यूनिट द्वारा बीते दिनों एसटीएफ़ को एक इनपुट दिया था जिसके अनुसार कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में एक शातिर ठग द्वारा स्वयं को आर्मी अधिकारी बताकर आर्मी वर्दी पहनकर बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा दे रहा था। उसके द्वारा युवाओं को झांसे में लेने के लिए युवाओं को अपना फर्जी सेना का आईकार्ड भी दिखाया गया था। आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद एसटीएफ़ द्वारा उक्त बहरूपिये आर्मी अधिकारी के विषय में खुफिया जानकारी जुटाई गई व दूसरी तरफ अभियुक्त द्वारा जिन युवाओं को ठगा था उनकी जानकारी जुटानी शुरू की।

पीड़ित युवको ने एसटीएफ को बताया कि पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाले प्रमोद कुमार उर्फ वासू निवासी- चंद्रपाल खेड़ी पो. नुक्कड़ थाना नुक्कड़ जनपद सहारनपुर यूपी ने उन्हें उसका भारतीय सेना में अधिकारी होना बताया था। उसके अनुसार उसकी सेना में अच्छी खासी जान पहचान है। उसने युवको को बताया था कि सेना में विभिन्न ट्रेडमेन के पद निकलते ही रहते हैं, जिन पर वह उनकी नौकरी लगवा सकता है। उसके द्वारा प्रत्येक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर तीन से साढ़े तीन लाख रुपये ठगे गए थे।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि अभियुक्त युवक पीड़ित युवको को मिलिट्री हास्पिटल देहरादून में आर्मी की वर्दी पहने हुये भी मिला था, जिस कारण से उन सभी को उसके सेना में होने का यकीन हो गया था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा एक पीड़ित युवक को सेना में चालक पद पर नियुक्ति हेतु एडमिट कार्ड भी दिया गया था और उसको फर्जी मेरिट लिस्ट दिखाकर उसके सलेक्शन होने का विश्वास दिलाया गया था। जिसपर जब पीड़ित युवक मिलिट्री हास्पिटल देहरादून पँहुचा तो उसे मेरीट लिस्ट के फर्जी होने की जानकारी हुई थी। आरोपी प्रमोद कुमार द्वारा उक्त लिस्ट में फर्जी एडिटिंग कर पीड़ित का नाम जोड़ा गया था। पीड़ित द्वारा अपने साथ हुई इस ठगी के चलते कोतवाली पटेलनगर में प्रमोद कुमार उर्फ वासु व अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था।

मामले मे अभियुक्त प्रमोद के खिलाफ सभी साक्ष्य व इनपुट जुटाने के बाद एसटीएफ द्वारा कल सोमवार देर रात आर्मी इंटेलिजेंस व पटेलनगर पुलिस की जॉइंट टीम के साथ एक आपरेशन में फर्जी आर्मी अधिकारी बनकर युवाओं से लाखों की ठगी करने के आरोप में चन्दमणि रोड से अभियुक्त प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से पुलिस ने सेना का फर्जी आईकार्ड, एक जोडी आर्मी की वर्दी व अन्य आर्मी से सम्बन्धित वर्दी व मोबाइल फोन बरामद किये है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...