Saturday, September 19, 2026
Home Crime India साइबर ठगी के मामले में बैंक मैनेजर की हुई गिरफ्तारी, पढ़िए पूरी...

साइबर ठगी के मामले में बैंक मैनेजर की हुई गिरफ्तारी, पढ़िए पूरी खबर 

राजस्थान। हनुमानगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान साइबर शील्ड के अंतर्गत पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 करोड़ की साइबर ठगी मामले में यह गिरफ्तारी की है। साइबर थाना पुलिस ने इससे पहले इसी मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ में बैंक मैनेजर की भूमिका सामने आई थी। पुलिस फिलहाल बैंक मैनेजर से पूछताछ में जुटी हुई है।

साइबर थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई ने बताया कि हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने जिले की साइबर सेल, साइबर पुलिस थाना और जिला स्पेशल टीम की एक संयुक्त टीम का गठन कर साइबर फ्रॉड मामलों की जांच शुरू करवाई थी। जांच के दौरान भारत सरकार के एनसीआरएपी और जेएमआईएस पोर्टल पर दर्ज 66 साइबर फ्रॉड मामलों में से हनुमानगढ़ क्षेत्र से जुड़े 60 बैंक खातों में करीब 26 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की जानकारी मिली थी। इस पर साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की जांच और बैंक रिकॉर्ड की मदद से गिरोह के मुख्य सहयोगी ओवरसीज बैंक के मैनेजर सोनू वर्मा को गिरफ्तार किया।

इससे पूर्व पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि बैंक मैनेजर ने बिना ग्राहक की उपस्थिति के फर्जी फर्म के नाम पर कई करंट और कॉर्पोरेट खाते खोले। इसके बाद उन्होंने विभिन्न साइबर ठगी अभियानों में शामिल अन्य आरोपियों को पैसे की निकासी और धोखाधड़ी में मदद की। गिरफ्तार पांच आरोपियों के पास से 60 बैंक पास बुक, 32 एटीएम कार्ड, 11 मोबाइल, 8 सिम कार्ड और 7 रबड़ की फर्जी स्टाम्प मोहरें बरामद किए गए थे।

पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि ठगी से प्राप्त राशि को फर्जी ट्रेडिंग एप, अवैध गेमिंग, क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी और यूएसडीटी जैसी गतिविधियों के माध्यम से मूल खातों में स्थानांतरित किया जाता था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...