Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जान की दुश्मन बनी सौतेली मां, आठ साल की मासूम को उतारा...

जान की दुश्मन बनी सौतेली मां, आठ साल की मासूम को उतारा मौत के घाट 

बिहार। बक्सर में सौतेली मां सीमा देवी ने अपनी आठ साल की बेटी आंचल कुमारी को मार डाला। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया। अधजले भाग को बक्से में छिपा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इधर, पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना की पुष्टि करते हुए डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा। जिसके बाद नया भोजपुर ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर रही है। वहीं परिजनों और पड़ोसियों से पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जूटा रही है। आरोपी मां सीमा देवी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पीले रंग की सीमेंट की बोरी में कुछ रखा हुआ है
बताया जा रहा है कि नया भोजपुर पूरब टोला वार्ड 8 स्थित निवासी पप्पू गोंड की आठ वर्षीय बेटी आंचल अचानक घर से गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने शोरगुल मचाते घर से बाहर निकल पड़ोसियों को जानकारी दी। हालांकि परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया था। वहीं ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की शाम तीन बजे से स्कुल से आने के बाद से ही मासूम आंचल कुमारी की गायब होने की खबर मिली थी। जिसे आसपास के घरों में ढूंढा गया। परन्तु वो नहीं मिली तो पड़ोसियों को शक सौतेली मां पर हुआ तो वो घर की तलाशी लेनी शुरू की तो घर के अंधेरे कमरे में बंद एक बक्सा को लोगों ने खोला तो देखा कि पीले रंग की सीमेंट की बोरी में कुछ रखा हुआ है। इसके बाद बोरी का मुंह खोला गया तो उसमें आंचल का जला हुआ चेहरा मिला। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दिल्ली में रहता है आंचल का पिता
आंचल का पिता पप्पू गोड़ दिल्ली में रहता है। वहां से परिवार के भरण-पोषण के लिए नौकरी करता है। आरोपी सीमा देवी से शादी 2024 में हुई थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। वहीं ग्रामीणों की मानें तो आंचल की दादी गुंगी है। जिसके कारण स्पष्ट कुछ नही बोल पा रही थी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...