Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवती की बेरहमी से हत्या, पांच टुकडों में कटा हुआ मिला शव,...

युवती की बेरहमी से हत्या, पांच टुकडों में कटा हुआ मिला शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी 

बिहार। सुपौल जिले के नदी थाना इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कदमाहा पंचायत के वार्ड 11 स्थित परड़ी गांव में बिहुल नदी किनारे एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव को दो अलग-अलग बोरियों में बंद कर फेंका गया था और उसके शरीर के पांच टुकड़े किए गए थे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर नदी किनारे से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। तेज दुर्गंध आने पर जब ग्रामीण नजदीक पहुंचे तो बोरियों में शव के टुकड़े दिखाई दिए। जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने लगभग 100 मीटर के दायरे में दो अलग-अलग बोरियों से शव के विभिन्न हिस्से बरामद किए। हालांकि अब तक सिर नहीं मिला है, जिससे मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

पांच-सात दिन पहले हत्या की जताई जा रही संभावना

पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करीब पांच-सात दिन पहले की गई होगी। शव के अंग फूल चुके थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसे कई दिनों तक छुपाकर रखा गया होगा और बाद में नदी किनारे फेंक दिया गया होगा।

मृतका की पहचान में जुटी पुलिस, सिर की तलाश जारी

नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सिर की तलाश जारी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या और शव को ठिकाने लगाने की साजिश के पीछे की वजह तलाशने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रकिया तेज कर दी है, ताकि किसी संदिग्ध तक पहुंचा जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...