Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ससुरालियों के जुल्म से तंग आकर युवती ने दी जान, पति, सास...

ससुरालियों के जुल्म से तंग आकर युवती ने दी जान, पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब। जिसके साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई और अपना मायका छोड़ ससुराल आई नई नवेली दुल्हन ने आखिरकार उसी शख्स की वजह से अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। घटना पंजाब के पठानकोट की है। यहां एक नवविवाहिता ने ससुरालियों के जुल्म से तंग आकर जान दे दी। दहेज के लालचियों की वजह से नवविवाहिता बलि पर चढ़ गई। घटना पठानकोट के गांव नाजोवाल की है। मृतका नेहा के हाथ से अभी शादी का चूड़ा भी नहीं उतरा था। नेहा की मौत का जिम्मेदार और कोई नहीं उसका पति, सास और ससुर है।

पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना तारागढ़ की पुलिस ने पति वरिंद्र सिंह, ससुर नरेंद्र सिंह और सास सोनम कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी ससुर नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है और पति वरिंद्र और सास सोनम कुमारी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। मृतका नेहा के भाई गुलशन कुमार ने बताया कि उसकी बहन नेहा की शादी वरिंद्र सिंह के साथ एक महीना पहले हुई थी। नेहा का पति वरिंद्र सिंह कनाडा में रहता है।

शादी के बाद से वह फिलहाल घर पर ही था। बीते दिन उन्हें फोन आया कि नेहा ने कमरे के अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है। बार-बार कहने के बाद भी वह दरवाजा नहीं खोल रही। भाई गुलशन कुमार नेहा के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसकी लाश पंखे से लटक रही थी। भाई का आरोप है कि लाश को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे मार कर पंखे से लटकाया गया है।

गुलशन कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन हमेशा ही उसके ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग के बारे उन्हें बताती थी। दहेज के लिए उसके ससुरालवाले नेहा के साथ मारपीट भी करते थे। मृतका के भाई ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना तारागढ़ पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी ससुर को काबू कर लिया है, जबकि मृतका का पति और सास फिलहाल फरार हैं। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...