Saturday, September 19, 2026
Home Crime India परिवार के लोगों ने महिला को किया आग के हवाले, आरोपी पति...

परिवार के लोगों ने महिला को किया आग के हवाले, आरोपी पति गिरफ्तार, सास- ससुर फरार  

पंजाब। पंजाब के लुधियाना के जगरांव में इंसानों में दरिंदों का रुप साफ- साफ देखने को मिला है। यहां पर ससुराल पक्ष ने बहू को आग के हवाले कर दिया क्योंकि उसने बेटे को जन्म नहीं दिया। जगरांव के गांव सवद्दी कलां में लगभग 10 दिन पहले महिला को बेटा न होने पर पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर आग लगा दी थी।

इस शर्मनाक घटना को सास, ससुर और पीड़िता का पति ने मिलकर अंजाम दिया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सास-ससुर अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं पीड़िता का पिता बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। वहीं, पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बेटा न होने पर ससुराल वालों की ओर से बहू को जलाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के पिता एसएसपी दफ्तर पहुंचा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जानबूझ कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं, जबकि कई बार पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचित किया गया।

10 दिन से बेहोशी की हालत में पीड़िता का चल रहा इलाज
पीड़ित महिला के पिता सतपाल सिंह निवासी गांव भिंडर खुर्द ने बताया कि बेटी 10 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। बेटी ने साफ कहा था कि उसके पति व सास ससुर ने उसे जलाया है। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

डीएमसी में भर्ती पीड़िता, सास-ससुर फरार
गांव सवद्दी कलां की रहने वाली महिला को बेटा न होने पर पति ने अपने माता-पिता संग मिलकर पत्नी को आग लगा दी थी, जिसके बाद गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला सुखजीत कौर को उसकी बहन सुमनप्रीत कौर ने पहले मुल्लापुर के नजदीक अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन हालात ज्यादा नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने झुलसी महिला को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया था, जहां वह जिंदगी व मौत से लड़ रही है। आरोपी पति गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सास मनजीत कौर व ससुर अमरजीत सिंह फरार हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...