Sunday, September 20, 2026
Home Crime India नगर अध्यक्ष को चचेरे भाई ने मारी गोली

नगर अध्यक्ष को चचेरे भाई ने मारी गोली

बिहार। कटिहार में जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार को उनके चचेरे भाई ने ही गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जदयू नेता को तत्काल मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के  मेदिनीपुर की है। जहां मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग की घटना हुई।घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल जेडीयू नेता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में घायल प्रकाश मेवार ने बताया कि वह मां काली की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी मेरा चचेरा भाई मृत्युंजय मेवार वहां पहुंचा और उनके साथ बहस करने लगा। धीरे धीरे बात बढती चली गई और फिर उसने बहस के दौरान मुझ पर गोली चला दी। गोली पेट में लगी है। आरोपी मृत्युंजय मेवार गोली मारकर वहां से फरार हो गया। जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मेवार ने पुलिस से आरोपी मृत्युंजय मेवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

घायल प्रकाश मेवाड़ का कहना है कि उन लोगों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। यह विवाद बहुत दिनों से चल रहा था। आज मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर आपस में विवाद करते हुए पहले हवाई फायरिंग किया। फिर उन पर गोली चला दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रकाश मेवार ने बताया कि आरोपी के पास लाइसेंसी बंदूक भी है, जिससे इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरोपी ने पहली गोली हवा में चलाई। दूसरी गोली जदयू नेता के पेट में मारी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उनको मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के जाया गया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...