Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक पर दो अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, जांच मे जुटी पुलिस

युवक पर दो अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, जांच मे जुटी पुलिस

पटना। एक बार फिर से अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के रामकृष्ण पथ पर बुधवार दोपहर को एक युवक के ऊपर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह घटना उस समय हुई जब युवक जिम से वापस अपने घर लौट रहा था। अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोका और पिस्तौल से जानलेवा हमला किया। हालांकि दूसरी गोली चलाते समय पिस्तौल जाम हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद तुरंत सीवान के महादेवा निवासी जयदीप ने अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागकर पाटलिपुत्र थाने जाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी।

इस दौरान सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बुलेट बाइक पर सवार एक व्यक्ति पर पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक करके हमला किया। दोनों अपराधियों ने हथियार निकाल कर पहले एक गोली चलाई, लेकिन जब दूसरी गोली चलाने की बारी आई तो पिस्तौल जाम हो गई। इस बीच युवक भागने में सफल रहा और जान बचाने में सफल हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र थाना पुलिस और विधि व्यवस्था डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी।

पुलिस ने इस घटना के पीछे अपराधियों की मंशा का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अज्ञात अपराधियों ने युवक पर क्यों हमला किया। पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अपराधियों की तलाश में पाटलिपुत्र थाना पुलिस के साथ-साथ विधि व्यवस्था डीएसपी की टीम भी इलाके में छापामारी कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...