Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दो गुटों की बीच का विवाद पहुंचा गोलीबारी तक, बदमाशों ने युवक...

दो गुटों की बीच का विवाद पहुंचा गोलीबारी तक, बदमाशों ने युवक को मारी गोली 

खगड़िया। जिले के मानसी रेल थाना क्षेत्र में देर रात दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मानसी रेलवे मैदान के पास की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव के वार्ड-6 निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जितो सिंह के बेटे आनंद कुमार उर्फ मेंटल (24) के रूप में हुई है।

घटना के बाद मची अफरातफरी
जानकारी के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि खुटिया रोड स्थित गजल ग्रुप के सदस्य शंकर यादव के बेटे राजा कुमार ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना की गहराई से जांच करने के लिए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया। मानसी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गोली लगने के बाद युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

स्मैक कारोबार से जुड़ा है मामला
जानकारी के मुताबिक, यह विवाद स्मैक के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो गुटों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। एक गुट इलाके में हो रहे इस अवैध व्यापार का विरोध कर रहा था, जिससे दूसरा गुट नाराज था। इसी विवाद ने बुधवार की रात हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी तक जा पहुंचा।

इलाके में बढ़ी पुलिस सतर्कता
घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कह रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...