Sunday, September 20, 2026
Home Crime India दूसरे प्रदेश की लड़कियों से डर्टी डांस करवाने की थी तैयारी, नौकरी...

दूसरे प्रदेश की लड़कियों से डर्टी डांस करवाने की थी तैयारी, नौकरी का झांसा देकर लायी गई थी नाबालिग 

पति- पत्नी समेत चार आर्केस्ट्रा संचालकों को किया गया गिरफ्तार 

छापेमारी कर 20 नाबालिग लड़कियों का किया गया रेस्क्यू 

बिहार। नालंदा में सरस्वती पूजा के नाम पर कुछ लोग आर्केस्ट्रा का आयोजन करवाने वाले थे। इसमें रात को नाबालिग लड़कियों से डर्टी डांस करवाने की तैयारी थी। इसके लिए 20 नाबालिग लड़कियों को यूपी, बंगाल, पंजाब और छत्तीसगढ़ से लाया गया था। लेकिन, कुछ सामाजिक संस्थाओं की टीम को इसकी भनक लग गई। टीम ने पुलिस की मदद से इन नाबालिग लड़कियों को छुड़वा लिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में पति- पत्नी समेत चार आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के नेतृत्व में मिशन मुक्ति फाउंडेशन, आइडिया एनजीओ व पुलिस की टीम ने नालंदा के पावापुरी ओपी क्षेत्र में सुबह छापेमारी कर 20 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया है। इस मामले में पति-पत्नी समेत चार आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार भी किया गया है।

दूसरे प्रदेश की है नाबालिग लड़कियां
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़कियां पंजाब, छत्तीसगढ़, बंगाल और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जिन्हें नौकरी का प्रलोभन देकर नालंदा लाया गया था। कुल तीन म्यूजिकल ग्रुप के लोगों को पकड़ा गया है। इनमें बबीता म्यूजिकल ग्रुप, बी आर म्यूजिकल ग्रुप एवं आशिकी बैंड शामिल है। बबीता म्यूजिकल ग्रुप में कुल आठ नाबालिग लड़कियां, बी आर म्यूजिकल ग्रुप में पांच नाबालिग लड़कियां, जबकि आशिकी म्यूजिकल ग्रुप में सात नाबालिग लड़कियां काम कर रही थी।

पति-पत्नी चलाते थे इस म्यूजिकल ग्रुप को
यह पूरा गिरोह पति-पत्नी मिलकर चला रही है। जिसका नाम बबीता म्यूजिकल ग्रुप है। पावापुरी का रहने वाला रंजीत प्रसाद उर्फ राजू अपनी पत्नी बबीता के साथ जो झारखंड की गोड्डा की रहने वाली है के साथ मिलकर आर्केस्ट्रा चलाता है। उसके गिरोह में पंजाब का त्रिलोक कुमार और पावापुरी का चंदन कुमार शामिल है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पिछले 8 साल से दंपत्ति म्यूजिकल ग्रुप की आड़ में नाबालिग लड़कियों से डांस प्रोग्राम और अन्य कार्य करवाता है।

मिशन मुक्ति फाउंडेशन को मिली थी लीड
मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पावापुरी थाना क्षेत्र में एक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसमें तीन ठिकानों पर छापेमारी कर 20 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू कराया गया है। इन सभी नाबालिग लड़कियों से आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस करवाया जा रहा था। यह लड़कियां अलग-अलग राज्यों की है। पंजाब, छत्तीसगढ़, बंगाल और उत्तर प्रदेश की लड़कियां शामिल है। इन्हें अच्छी नौकरी का प्रलोभन देकर फिल्मों में डांस का प्रलोभन देकर लाया गया था। आज सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। कुछ समय पूर्व सूचना मिली थी कि नालंदा जिला में कई महीनों से नाबालिग लड़कियों को रखकर यहां पर उनसे आर्केस्ट्रा में डांस कराया जाता है। इनमें बहुत छोटी-छोटी लड़कियां शामिल है। आज जो सबसे छोटी लड़की बरामद हुई है। वह 13 साल की है। इसमें कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी इसमें की जाएगी।

डांस कराने को लेकर लड़कियों को लाया गया था
बताया जा रहा है कि पिछले आठ महीने से लड़कियों को यहां लाया जा रहा था। ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने को लेकर लड़कियों को लाया गया था। यह पूरा ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के नेतृत्व में चलाया गया। जब हमें इस बात की लीड मिली तो हमने लोकल एनजीओ आइडिया संस्थान से इस बात की पुष्टि कराई। इसके बाद इस बात की सत्यता की पुष्टि होने के उपरांत राष्ट्रीय बाल आयोग को पत्र लिखकर इस संदर्भ में जानकारी दी गई। इसके बाद राष्ट्रीय बाल आयोग ने एसपी नालंदा को सहयोग करने की बात कही। सुबह टीम के द्वारा रेड की गई। और 20 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस द्वारा यह रेड की गई। इसमें 20 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल इस मामले में छानबीन चल रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...