लुधियाना। शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में बुधवार देर रात एक घर में पार्टी चल रही थी। तभी घर के बाहर कुछ युवक इकट्ठा होकर हुड़दंग मचाने लगे। घर में मौजूद युवकों ने उन्हें रोका तो उन्होंने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
जब दोनों ने विरोध किया तो हमलावरों ने अपने साथियों को बुला कर मारपीट करनी शुरु कर दी और तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावरों ने उनके घर के गेट पर तलवारें मारी है। जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वे घर के अंदर घुस आए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी बुलेट बाइक, वाशिंग मशीन और उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जांच अधिकारी एएसआई चांद अहीर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।







