Sunday, September 20, 2026
Home Crime India व्यक्ति की हत्या कर दो हिस्सों में काटा शव, मामला दर्ज

व्यक्ति की हत्या कर दो हिस्सों में काटा शव, मामला दर्ज

व्यक्ति का सिर सोलन और धड़ सिरमौर में मिला 

हिमाचल प्रदेश। सोलन में दिल दहला देने वाले हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर शव को दो हिस्सों में काटा गया और फिर सिर सोलन और धड़ सिरमौर में मिला। सोलन शहर के साथ लगते जंगल में शिकार करने गए एक युवक की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे सिरमौर के वासनी स्थित एक गुफा में जला दिया। सिर को सोलन के सुल्तानपुर के जंगल में दबा दिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सोम दत्त उर्फ सोनू के तौर पर हुई है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार सोमदत्त उर्फ सोनू (38) निवासी गांव पलहेच, तहसील पच्छाद जिला सिरमौर अपने जीजा के घर सोलन के सपरून में आया था। 21 जनवरी को सोमदत्त घर के साथ लगते जंगल की तरफ यह कहकर गया था कि वह लकड़ियां लाने जा रहा है, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने फोन किया पर स्विच ऑफ आया। इसके बाद परिजनों ने सोमदत्त की तलाश जंगल में की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने 23 जनवरी को थाना सदर सोलन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस ने सीडीआर टावर लोकेशन का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को ट्रेस कर इनसे पूछताछ की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की 21 जनवरी की सीडीआर टावर लोकेशन का विश्लेषण किया, इसके आधार पर इन दोनों को ट्रेस करके पूछताछ की गई । जांच में पाया गया कि आरोपी भुट्टो राम निवासी रिहूं पडमोल डाकघर बोहली जिला सोलन और संदीप कुमार निवासी गांव व डाकखाना सुल्तानपुर सोलन के साथ लगते जंगल में शिकार खेलने गए थे। दोनों अपनी दो गाड़ियां सड़क के किनारे खड़ी कर जंगल में चले गए। ठीक उसी समय सोमदत्त भी शिकार के लिए अपने जीजा के पड़ोसी की बंदूक लेकर उसी जंगल में गया था।
शिकार के दौरान संदीप उर्फ अजय ने अपनी बंदूक से गोली चला दी जो दूसरी तरफ शिकार कर रहे व्यक्ति के सिर पर लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने साक्ष्यों को मिटाने की नीयत से शव को अपने साथ रखे प्लास्टिक के बैग में डाल दिया। शव को दोनों अपनी गाड़ी में सिरमौर जिले के वासनी जंगल में एक गुफा में ले गए। जाने से पहले आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन एक गाड़ी में ही रख दिए थे, ताकि इनकी लोकेशन को ट्रेस न हो सके। पुलिस टीम ने मृतक के धड़ और सिर को जहां छिपाया था, उनकी शिनाख्त कर ली है। जिनका फॉरेंसिक टीम जुन्गा के साथ निरीक्षण किया जा रहा है।
आरोपी संदीप ने मृतक की बंदूक को अपने घर के पास ही छुपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर उसे घर के पास से बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी संदीप उर्फ अजय की बंदूक 12 बोर, कारतूस को भी जब्त कर लिया है। शव की शिनाख्त तकनीकी फॉरेंसिक जांच के आधार पर भी की जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...