Sunday, September 20, 2026
Home Crime India महिला और युवक को बंधक बनाकर अपराधियों ने लूटे 30 से 40...

महिला और युवक को बंधक बनाकर अपराधियों ने लूटे 30 से 40 लाख रुपये 

बिहार। बेखौफ अपराधियों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में लगभग 8 से 10 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी घर में घुसे और घर में मौजूद महिला (60) और युवक (20) को बंधक बनाकर लगभग 30-40 लाख लूट लिए। विरोध करने पर उन अपराधियों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। इस घटना में सोनपुर के सबलपुर निवासी मोहन राय की मां और पत्नी के भाई घायल हैं। फिलहाल उनका इलाज सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर डीएसपी और थानाध्यक्ष भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना वैशाली सोनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर बाईपास स्थित वृंदावन कॉलोनी की है।

वैशाली सोनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर बाईपास स्थित वृंदावन कॉलोनी में हथियार के बल पर अपराधियों ने घर में घुसकर महिला पुरुष को बंधक बनाकर जेवर नगद रुपए और अन्य कीमती सामान लूट लिया। इस दौरान अपराधियों ने घर के एक महिला सहित दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे घर वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल सोनिया देवी एवं उमेश कुमार को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर के द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सोनपुर बायपास वृंदावन कॉलोनी में सिपाही राय के मकान में दीपक राय के पुत्र मोहन राय किराए के मकान में रहते हैं। मोहन राय के घर के लोग अपने रिश्तेदार के गांव पहलेजा गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए गए हुए थे। घर में मोहन राय की मां और उनकी पत्नी का भाई था। इसी दौरान 8 से 10 की संख्या में हथियार के साथ बदमाश घर में घुसते ही बुजुर्ग महिला और पुरुष को बंधक बना लिया। जब उमेश कुमार ने बदमाशों का विरोध किया तब बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और युवक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के पश्चात बदमाशों ने घर में रखे करीब 20 से 25 लाख रुपए के गहने, कपड़ा, नगद रुपए और जमीन का पेपर और अन्य की कीमती सामान लूट कर ले गये।

घटना के बाद घरवालों ने सोनपुर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के संबंध में घायल उमेश कुमार ने बताया कि घर में अचानक 8 से 10 की संख्या में बदमाश हथियार के साथ घर में घुस गए। मारपीट करने के पश्चात घर में रखे सोने के जेवर, नगद रुपए, जमीन के कागजात व अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गये।

घटना के संबंध में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी में एक घर में लूट-पाट की घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की गई। घरवालों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिनके घर में लूटपाट की सूचना मिली है, वह भी वांछित है। इस मामले में घर वालों के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...