Saturday, September 19, 2026
Home Crime India गेमिंग एप में करोड़ों रुपये जीतने के लालच में शख्स ने गवाएं...

गेमिंग एप में करोड़ों रुपये जीतने के लालच में शख्स ने गवाएं 30 लाख रुपये, पढ़िए पूरी खबर  

हिमाचल प्रदेश। गेमिंग एप में करोड़ों रुपये जीतने के लालच में एक शख्स ने 30 लाख रुपये की रकम लुटा दी। इस एप में पहले शिकायतकर्ता ने डेढ़ लाख रुपये जीते। इसके बाद वह साइबर ठगों के जाल में फंसते गए और लाखों की रकम गंवा बैठे। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने मामले की सूचना साइबर क्राइम को दी। मामला सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र का है।

साइबर क्राइम ने इस संबंध में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके साथ ही गेमिंग एप के नाम पर होने वाली ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों को ब्लॉक करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साइबर क्राइम के मुताबिक शिकायतकर्ता को करीब छह महीने पहले ही गेमिंग एप के बारे में जानकारी मिली। पहले उन्होंने इसमें कुछ राशि डाली। इसके एवज में वह करीब डेढ़ लाख रुपये जीत गए, लेकिन इसके बाद करोड़ों कमाने के लालच में वह लगातार एप पर पैसे डालते रहे और लाखों रुपये गंवा गए।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिकायतकर्ता ने गेमिंग एप में करीब 135 ट्रांजेक्शन के जरिये यह 30 लाख रुपये की रकम को डाला है। इतनी बड़ी रकम लुटाने के बाद शिकायतकर्ता को होश आया और उन्होंने 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई। साइबर क्राइम के मुताबिक इस मामले के तार दूसरे देशों से जुड़े हो सकते हैं। गेमिंग एप के नाम पर कई चाइनीज एप चल रहे हैं जो कि लोगों को लाखों कमाने के चक्कर में अपने जाल में फंसाते हैं और इसके बाद धीर-धीरे अपने जाल में फंसाकर लाखों की रकम को उड़ा लेते हैं।

ठगी का अहसास होते ही करें शिकायत, उतनी ज्यादा रकम होगी रिकवर
साइबर क्राइम के मुताबिक ठगी का अहसास होते ही फौरन इसकी शिकायत 1930 पर करें। जितना जल्दी आप शिकायत करेंगे आपके पैसे रिकवर होने की भी उतनी ही उम्मीद है। हाल ही में सिरमौर में एक डॉक्टर से हुई 2.70 करोड़ रुपये की शिकायत में भी पुलिस ने करीब 40,00000 रुपये की रिकवरी कर ली है और अभी लेयर चार और पांच के खातों की जांच की जा रही है। इससे उम्मीद है कि और भी रकम रिकवर कर ली जाएगी। साइबर क्राइम में हर रोज 400 से अधिक शिकायतें आ रही हैं।

एक्सपर्ट की राय
साइबर क्राइम के एक्सपर्ट और डीआईजी मोहित चावला ने बात करने पर बताया कि गेमिंग एप के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह के गेमिंग एप से सतर्क रहें और सिर्फ वैरिफाइड एप पर ही विश्वास करें। इस तरह के गेमिंग एप डाउनलोड करते समय यह ध्यान रखें कि यह प्रोटेक्टिड एप हैं या नहीं। किसी भी एप को डाउनलोड करते समय उसकी टर्म एंड कंडीशन व पॉलिसी डिसक्लोजर को अनिवार्य रूप से पढ़ लें। अगर टर्म एंड कंडीशन काफी लंबी हैं तो इसके कॉपी करके एआई पर इसके कॉपी करके इसकी सारांश को ध्यान से पढ़ें।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...