Saturday, September 19, 2026
Home Crime India व्यक्ति की हत्या कर नाले में फेंका शव, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा,...

व्यक्ति की हत्या कर नाले में फेंका शव, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज

हरियाणा।  नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल फ्लाईओवर के पास नाले में मिले व्यक्ति की हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने को फेंकने का पता लगा है। पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तो खुलासा हुआ कि व्यक्ति पर 16 वार कर उसकी हत्या की गई है। धारदार हथियार से भी वार किए गए हैं। पुलिस ने चालक के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवेंद्र चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। देवेंद्र के अलावा परिवार में उनसे छोटे राजेश, सुनील और धर्मेंद्र व दो बहने सविता व प्रीति हैं।

गांव कामी निवासी धर्मेंद्र ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनके सबसे बड़ा भाई देवेंद्र वर्तमान में अपने परिवार सहित देवड़ू रोड स्थित जीवन विहार की गली नंबर-6 में रहता था। वह जीटी रोड मुरथल स्थित कोक कंपनी के गोदाम में चालक था। उसका भाई 17 जनवरी को सुबह नौ बजे ड्यूटी पर गया था। देवेंद्र ने रात साढ़े 10 बजे उन्हें कॉल की थी कि उसने शराब पी रखी है और वह मुरथल में है। तब उन्होंने भाई को घर जाने के लिए कहा था। 18 जनवरी को सुबह उनके भतीजे विशाल ने कॉल कर बताया कि उसका पिता रात से घर नहीं आया है। तब उन्होंने भाई की कंपनी में पता किया तो जानकारी मिली कि वह बीती रात को शराब के नशे में था। वह रात को 12 बजे गोदाम पर आया था और फिर वापस चला गया।

शाम को मालिक ने शव मिलने की दी जानकारी
धर्मेंद्र का कहना है कि शाम को चार बजे गोदाम मालिक ने भतीजे विशाल को कॉल कर बताया कि मुरथल में पीएनबी के बाहर नाले में एक शव मिला है। धर्मेंद्र अपने भतीजे के साथ वहां पहुंचा तो शव उनके भाई देवेंद्र का था। देवेंद्र के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। जूते व शॉल भी वहीं पड़ा था। उन्हें लगा कि देवेंद्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिस पर पुलिस को पोस्टमार्टम कराने को कहा।

पोस्टमार्टम में उठा हत्या से पर्दा
पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर 19 जनवरी को पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही विसरा लेकर जांच को भेज दिया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देवेंद्र की हत्या किए का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम में मौत से पहले चोट मारे जाने की बात कही है। देवेंद्र के शरीर पर चोट के 16 निशान मिले हैं, जिसमें दो निशान धारदार हथियार से वार के भी हैं।

क्या बोले थाना प्रभारी
मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार का कहना है कि नाले में चालक का शव मिला था। अब पोस्टमार्टम में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...