Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand गौवंश कटान करने वाले 3 तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

गौवंश कटान करने वाले 3 तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

देहरादून। गौकशी के खिलाफ पुलिस कप्तान अजय सिंह की टीम द्वारा अभियुक्तो की धरपकड़ के सिलसिले को जारी रखते हुए तड़के सुबह टी स्टेट के जंगल से दो गौतस्करों को मुठभेड़ में व एक अभियुक्त को टी स्टेट के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्तो के खिलाफ सहारनपुर,देहरादून में मुकदमे दर्ज है। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि बीती शनिवार को बसन्त विहार निवासी एक महिला द्वारा अपनी गाय चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत अल्का डेयरी के बगल में एक सूखे तालाब के पास एक गौवंश के कटे अवस्था मे पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर दो कटे हुए गौवंश को बरामद कर मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया तो चिकित्सको ने भी उसके गौमांश होने की पुष्टि की थी। दोनो मामलों के आसपास घटित होने व गौकशी के तरीके से इसमें कुख्यात गौतस्करों के सम्मिलित होने के प्रमाण मिल रहे थे।

अजय सिंह ने बताया कि गौतस्करों की धरपकड़ को अलग अलग पुलिस टीम बनाई गई थी व पुलिस द्वारा अपने मुखबिरों को भी सक्रिय कर तस्करो की जानकारी जुटाई जा रही थी। इस बीच तड़के सुबह थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा दरू चौक के पास चेकिंग के दौरान एक इलैक्ट्रिक टेम्पों में सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया तो टेम्पो में व्यक्ति टेम्पो को तेजी से लेकर मौके से फरार हो गए। जिस पर अलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध टेम्पो की तलाश करते हुये हरबजवाला के पास टेम्पो को घेर लिया। पुलिस द्वारा घेरने के चलते टेम्पो चालक ने टेम्पो को टी स्टेट की ओर कच्चे रास्ते पर तेजी से भगा दिया, जहाँ कुछ दूर आगे जाने के बाद उक्त टेम्पो अनियन्त्रित होकर पलट गया तथा टेम्पो सवार व्यक्ति टेम्पो से निकल कर जंगल की ओर भागे।

पुलिस टीम का उनका पीछा करते देख बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर टीम ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशो पर फायरिंग की जिसमे एक बदमाश आरिश पुत्र कल्लू निवासी गन्देवाड़ा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर, उ0प्र0 क3 पैर व वकील उर्फ छोटा पुत्र नजीर निवासी गन्देवाड़ा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर, उ0प्र0 के हाथ मे गोली लग गयी। पुलिस ने दोनो को मौके से गिरफ्तार कर उन्हें इंद्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहीं टेम्पो में सवार तीसरा व्यक्ति नदीम पुत्र नईम निवासी मौहल्ला बेरून कोटला, कोतवाली देवबन्द, सहारनपुर, उ0प्र0, हाल लोहिया नगर, पटेलनगर मुठभेड़ के दौरान जंगल मे फरार हो गया,जिसे पुलिस ने टी स्टेट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से बदमाशों के पास से दो 315 बोर के तमंचे 04 खोखा कारतूस तथा मौके पर पल्टे टेम्पो से गौ कशी में प्रयुक्त 01 चापड़, 01 कुल्हाड़ी तथा 01 छुरी बरामद की है।

अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त बीती शुक्रवार को सहारनपुर से अपने साथी फरमान के साथ दून आये थे जहां उन्होंने
टी स्टेट के पास से एक गाय को चोरी कर उसको काटा व रविवार को भी पटेलनगर में पशु कटान को अंजाम दिया। उनके द्वारा पशु मांस को अभियुक्त नदीम के टेम्पों से तस्करी कर ले जाया गया था जिसे उनके द्वारा तुन्तोवाला निवासी अनीश नाम के व्यक्ति को बेचने को सप्लाई किया जाना था। पकड़े जाने के दौरान अभियुक्त गौकशी की एक और घटना को अंजाम देने जा रहे थे। अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त वकील के खिलाफ 18 मुकदमे सहित गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...