Saturday, September 19, 2026
Home Crime India परिजनों ने गला दबाकर की बेटी की हत्या, पिता को किया गया...

परिजनों ने गला दबाकर की बेटी की हत्या, पिता को किया गया गिरफ्तार 

बिहार। मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया पंचायत में परिजनों ने ही अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव की शिनाख्त के बाद हर किसी के जहन में एक ही सवाल घूम रहा है, कि आखिर परिजन ऐसे कैसे कर सकता है।

ससुराल से नाता तोड़कर आ गई थी मायके 
एक वर्ष पूर्व ही विनोद प्रसाद ने सेमरा में अपनी बेटी रोशनी की शादी की थी। रोशनी को ससुराल वालों से अनबन होती रहती थी। करीब डेढ़ माह पहले ही ससुराल से पंचायती के द्वारा रिश्ता तोड़ रौशनी मायके ही रहने लगी थी। विगत रविवार को नहर के बांध पर बकरी चराने गए चरवाहों ने पानी में एक शव को देखा। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बात पर पुलिस को हुआ शक 
घटना के संबंध में कोटवा थाना के थानाध्यक्ष राजरूप राय का कहना है कि दो घंटे तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही और उसी भीड़ ने शव की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया पंचायत के बैरागी टोला निवासी विनोद प्रसाद की पुत्री रौशनी के रूप में की। फिर पुलिस ने परिजनों को शव की शिनाख्त करने के लिए घटनास्थल पर बुलाया, लेकिन मृतका के घर से कोई नहीं आया। पुलिस को यहीं से शक बढ़ गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उसका घर था, बावजूद इसके शव को देखने उसके माता-पिता घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। तब थानाध्यक्ष ने थक हार कर चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। दो दिन पहले ही रोशनी के गायब होने की सूचना विनोद प्रसाद ने पुलिस को मौखिक रूप में दिया था। पुलिस ने इस बाबत विनोद प्रसाद से आवेदन मांगा, लेकिन उन्होंने आवेदन नहीं दिया। पुलिस के काफी दवाब के बाद विनोद प्रसाद शव की शिनाख्त करने पहुंचे थे। दो दिन से बेटी के गायब होने पर भी थाना में कोई आवेदन नहीं देना और घर के बगल से एक युवती का शव मिलने पर भी घटनास्थल पर नही पहुंचने पर पुलिस को शक हो गया और फिर उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पिता ने बताई हत्या करने की वजह 
घटना के संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि रौशनी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिता ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि मेरी बेटी रौशनी शादी करने के बाद भी अपने प्रेमी के साथ बार-बार घर से और ससुराल से भाग जाया करती थी। हम लोगों ने कई बार उसे समझाया लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर ससुराल में भी खूब बवाल हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उसके ससुराल में पंचायत की गई और फिर ससुराल वालों से नाता तोड़कर मायके आ गई। मायके आने के बाद भी रौशनी अपने प्रेमी से मिलते रहती थी। इस बात को लेकर भी हमलोग काफी परेशान रहते थे। स्थिति यह हो गई थी कि हमलोग समाज में सर उठाकर नहीं चल पाते थे। इसलिए तंग होकर हमने उसकी हत्या कर पानी में फेंक दिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...