Friday, September 18, 2026
Home Crime India चोरी के शक में की ई-रिक्शा चालक की पिटाई, सात लोगों के...

चोरी के शक में की ई-रिक्शा चालक की पिटाई, सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। चोरी के शक में ई-रिक्शा चालक की बृहस्पतिवार भोर पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी मेकर के दुकानदार समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दुकान के गार्ड को हिरासत में लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली निवासी घनश्याम सिंह (38) ई-रिक्शा चालक था। चालक के भाई रिंकू सिंह ने बताया कि घनश्याम अविवाहित थे। वह मां सत्यवती के साथ रहते थे। मां के मोबाइल पर रात करीब तीन बजे किसी ने भाड़े के लिए फोन किया। फोन के बाद घनश्याम घर से ई-रिक्शा लेकर निकले थे।

मां के पास सुबह करीब नौ बजे पुलिस का फोन आया। पुलिस ने उन्हें लखनऊ बाईपास रोड पर उधन्नापुर कोल्ड स्टोर के सामने धर्मेंद्र बॉडी मेकर की दुकान पर बुलाया। दुकान में घनश्याम जमीन पर पड़ा था। भाई ने बताया कि उसका पूरा शरीर पिटाई से काला पड़ा था। उसे बंधक बनाकर दुकान में कई घंटे पीटा गया था। हालत नाजुक देखकर भाई फौरन जिला अस्पताल ले गया। जिला अस्पताल में करीब 10 मिनट इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। मौत से पहले घनश्याम ने बताया कि उसे पीटने में पांच से छह लोग थे। इनमें बॉडी मेकर दुकानदार धर्मेंद्र, दुकान का चौकीदार शिवम दीक्षित व आशीष शुक्ला को वह पहचानता है।

रिंकू ने बताया कि घनश्याम की बिना वजह पीटकर हत्या की गई है। सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि रिक्शा चालक को चोरी के आरोप में पीटा गया है। पीटने के बाद उसके साथी रात को भाग निकले। पिटाई के बाद वहीं पड़े रहने से रिक्शा चालक को ठंड भी लग गई होगी, जिसकी वजह से मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। चौकीदार को पकड़ा लिया गया है।

शातिरों के चक्कर में ई रिक्शा चालक की हत्या हुई है। पुलिस की जांच में आया कि रिक्शा चालक को लेकर शातिर ट्रक बॉडी मेकर की दुकान गए थे। वहां ट्रक का रिम चोरी करते समय चौकीदार ने पकड़ा था। रिक्शा चालक फंस गया और शातिर भाग निकले। पहले भी कई बार मार्ग पर बॉडी मेकर, टायर, ऑटो पार्ट्स की दुकानों से चोरियां हो चुकी हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव के घनश्याम सिंह का करीब 13 साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। भाई रिंकू ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद से घनश्याम कोई भी वजनी सामान नहीं उठा सकता था। इसी वजह से उसे परिवार ने मिलकर ई-रिक्शा दिलाया था। इससे वह अपना भरण पोषण करता था।

इस हालत में वह कैसे चोरी कर सकता है। उसे शातिर भाड़े का झांसा देकर ले गए थे। अविवाहित होने की वजह से मां के साथ रहता था। उसके दो और भाई छोटू सिंह व लल्ला सिंह हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को पता लगा कि रिक्शा में चोर ट्रक का रिम लादने पहुंचे थे। रिक्शा चालक के पकड़े जाने के बाद काफी भीड़ हो गई। भीड़ की पिटाई से चालक की हालत गंभीर हो गई।
रिक्शा चालक पिटाई के बाद कड़ाके की ठंड में भोर करीब चार बजे से नौ बजे तक बाॅडी मेकर के हाते में ही खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा। करीब पांच घंटे ऐसी कड़ाके की ठंड में पड़े रहने से ठंडक लग सकती है। मारपीट के बाद भी उसे कोई भी व्यक्ति एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा सकता था, लेकिन किसी ने प्रयास नहीं किया। करीब पांच घंटे तक वह ठंड से कराहता रहा। अगर सही समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...