Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

सिडकुल। युवक की उसके ही तीन दोस्तों ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक से एक दोस्त की प्रेमिका के संबंध हो गए थे। इसके बाद तीनों दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या का ताना-बाना बुन दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शव को बरामद कर हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बिजेंद्र पाल निवासी काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी हाल पता रामनगर काॅलोनी रावली महदूद ने 15 जनवरी को शिकायत दी। बताया कि उसका पुत्र विनीत (24) 12 जनवरी की शाम को मार्केट सब्जी लेने गया था। रास्ते में से उसके तीन दोस्त उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। गुमुशदगी दर्ज कर एसओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में टीम को खोजबीन में लगाया गया। सीसीटीवी खंगालने पर विनीत अपने दोस्तों के साथ बाइक पर जाते हुए दिखा। मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद उसके दोस्त अंकुश निवासी बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर यूपी हाल पता सुभाष एनक्लेव मुंजाल ऑटो कंपनी के सामने आईपी दो को हिरासत में लिया।

एसएसपी ने बताया कि सख्ती से पूछने पर आरोपी ने बताया कि विनीत की उन्होंने हत्या की है। कबूल किया कि उसने प्रेमिका से बातचीत करने के लिए विनीत का मोबाइल फोन लिया था। इसके बाद से विनीत ने प्रेमिका से बातचीत शुरू कर दी। उसके संबंध विनीत से हो गए और उससे ब्रेकअप हो गया। इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 15 जनवरी की शाम अपने दोस्त सचिन निवासी सुभाष एनक्लेव और जॉनी उर्फ अनंत निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी हाल पता शिव विहार कॉलोनी निकट हेमा कंपनी आईपी दो के साथ विनीत को शराब पिलाने के बहाने डैंसो चौक से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह ले गए। शराब पीने के बाद चाकू से विनीत का गला रेतकर हत्या कर दी। सिम तोड़कर मोबाइल फोन को नहर में फेंक दिया था।
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उनकी निशानदेही पर बुधवार देर रात शव को बरामद किया गया। हत्या में इस्तेमाल बाइक, चाकू, मृतक के मोबाइल की बैटरी का टूटा टुकड़ा, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, खाने के सामान के खाली पैकेट, खाली शराब की बोतल और मृतक की चप्पल आदि बरामद कर ली गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी और मृतक अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। चारों एक ही बिरादरी से हैं और आपास में दूर के रिश्तेदार भी लगते हैं। सभी का हर रोज एक-दूसरे से मिलना-झुलना भी होता था। वहीं, प्रेमिका के बयान दर्ज किए जाएंगे।

पुलिस की पड़ताल में ये बात भी सामने आई कि आरोपी अंकुश के फोन से करीब आठ सौ रुपये गूगल पे करने के बाद ठेके से शराब की बोतल खरीदी गई। इसके बाद योजना के अनुसार ही सभी सामान, चाकू लेकर पहुंचे। पहले शराब पी और फिर नशा चढ़ने पर चाकू से गला काट दिया। मौके पर ही काफी खून पड़ा मिला। पास में ही चाकू, शराब की बोतल व अन्य सामान पड़ा था।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...