Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, युवक को सुनाई 20...

छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, युवक को सुनाई 20 साल की सजा

हल्द्वानी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नंदन सिंह राणा की अदालत ने छात्रा संग दुष्कर्म के मामले में नेपाली मूल के युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। दुष्कर्म की वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई थी। न्यायालय व परिजनों की स्वीकृति पर बाद में गर्भपात कराया गया था। शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मूल रूप से नेपाल के सतयान जिला निवासी युवक अनिल कंवर लंबे समय से तल्ला रामगढ़ में रह रहा था, जबकि नौकरी बेतालघाट के एक टेंट हाउस में करता था। कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा को उसने अपने झांसे में लिया। इसके बाद 23 नवंबर 2021 को नाबालिग को लेकर कहीं चला गया।

अगले दिन पिता ने बेतालघाट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए कहा कि घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली बेटी वापस नहीं लौटी। करीब तीन माह बाद 19 फरवरी 2022 को बनबसा के पास स्थानीय पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, जिसके बाद बेतालघाट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में पता चला कि अनिल नाबालिग को अपने साथ नेपाल ले गया था। जहां डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया, जिस वजह से वह गर्भवती भी हो गई। अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि न्यायालय में उन्होंने चिकित्सक समेत नौ गवाहों का परीक्षण करवाया। जांच में स्पष्ट हुआ कि नेपाली युवक ने ही दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उसे 20 साल की सजा सुनाने के साथ 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया।

RELATED ARTICLES

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...