Friday, September 18, 2026
Home Crime India 1500 रुपये मांगने पर चचेरे भाई ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई...

1500 रुपये मांगने पर चचेरे भाई ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, आरोपी फरार

हरियाणा। पानीपत में पैसों के लेनदेन में चचेरा भाई युवक की जान का प्यासा बन गया। गांव नौल्था में 1500 रुपये मांगने पर चचेरे भाई ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। युवक के पिता ने कंबल से आग बुझाई। आरोपी मौके से फरार हो गया। झुलसी हालत में पिता उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने इसराना थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के पिता को साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवक का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक 55 प्रतिशत तक झुलसा है।

नौल्था गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसके चाचा बलवान ने मुर्गी फार्म में सफाई का ठेका लिया था। उसने तीन माह पहले चाचा बलवान के पास मजदूरी की थी। उसके चाचा बलवान की ओर 1500 रुपये बकाया थे। वह जब भी चाचा से पैसे मांगता वह टाल मटोल करने लगता। अब उसके चचेरे भाई कर्ण ने गांव के अड्डे पर चिकन की दुकान की है। उसने रविवार को कर्ण की दुकान से 200 रुपये का चिकन लिया था। उसने कर्ण को कहा कि वह उसके बकाया 1500 रुपये में से 200 रुपये काट लें। इस बात पर उसकी कर्ण के साथ कहासुनी हो गई।

कर्ण ने उसको गोली मारने की धमकी दी। रात करीबन साढ़े आठ बजे उसका चाचा बलवान व कर्ण उसके घर आए। उसके पिता राजेंद्र खाना खा रहे थे। उसकी मां चांदो पड़ोस में गई थी। कर्ण ने उसको आवाज लगाकर बाहर बुलाया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दोनों आग लगाकर वहां से भाग गए। जिला नागरिक अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कविता ने बताया कि युवक का चेहरा पूरी तरह जल गया है। छाती भी काफी जल गई है। उसको संक्रमण का खतरा है। करीबन 55 प्रतिशत तक उसका शरीर जला हुआ है। उसको रिकवरी करने में वक्त लगेगा।

इसराना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी फिलहाल फरार है। जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...