Sunday, September 20, 2026
Home Crime India महिला ने पति पर करवाया जानलेवा हमला, पत्नी और प्रेमी सहित हमला...

महिला ने पति पर करवाया जानलेवा हमला, पत्नी और प्रेमी सहित हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब। पटियाला में एक महिला अपने पड़ोसी को दिल दे बैठी। महिला के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध बन गए। ऐसे में महिला का पति दोनों के बीच कांटा बन गया। महिला ने पति को ही रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। इसके बाद पति पर जानलेवा हमला करवाया। हालांकि अभी घायल पति पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पटियाला के गांव मंजाल की है। महिला के प्रेमी और उसके साथी ने महिला के पति पर फायरिंग की थी। जानलेवा हमले के मामले को पुलिस ने हल करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में घायल बलजिंदर सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर उर्फ गग्गी व उसका प्रेमी हरसिमनरजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव तेजा और उसका साथी करन सिंह उर्फ निखिल शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल 32 बोर समेत छह कारतूस, एक पिस्तौल 315 बोर समेत चार कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

एसएसपी नानक सिंह ने बुधवार को एक पत्रकारवार्ता में बताया कि मनप्रीत कौर के अपने पड़ोसी हरसिमरनजीत सिंह के साथ संबंध थे। मनप्रीत का पति बलजिंदर सिंह कंबाइनों पर काम के सिलसिले में अकसर बाहर आता-जाता रहता था और ऊपर से आपस में दोनों का लड़ाई-झगड़ा रहता था। बलजिंदर सिंह अकसर अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। कुछ समय पहले बलजिंदर सिंह को अपने पत्नी के संबंधों के बारे में पता लग गया, जिसका उसने विरोध किया।

रास्ते से बलजिंदर सिंह को हटाने के लिए पत्नी मनप्रीत कौर ने प्रेमी के साथ उसकी हत्या कराने की साजिश रची। मनप्रीत कौर ने पांच लाख रुपये की सुपारी अपने प्रेमी व उसके साथी करन सिंह को दी। 2 जनवरी को जब बलजिंदर सिंह गांव तेजा के ही रहने वाले पाला राम के साथ गांव मंजाल के ठेके पर शराब पीने के लिए गया, तो आरोपी करन सिंह मौके पर पहुंच गया। उसने पिस्तौल से फायर किए। गोली पाला राम को जख्मी करते हुए बलजिंदर सिंह की गर्दन की पिछली साइड में जा लगी। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पाला राम की दोनों आंखों की नजर चली गई और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। वहीं बलजिंदर सिंह को उपचार के बाद सरकारी राजिंदरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पटियाला में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...