Sunday, September 20, 2026
Home Crime India घास काटने गई नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, मामले की जांच...

घास काटने गई नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया 

सहरसा। पतरघट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। देर शाम खेत से घर लौट रही थी नाबालिग। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया। घटना मंगलवार की देर रात की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही कुछ युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की थी, जिसका उसने विरोध किया था। दरअसल, मंगलवार की शाम को नाबालिग लड़की घास काटने गई थी। जहां आरोपियों ने उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। देर शाम तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की। इसी दौरान लड़की बासबिटी में बेसुध मिली, जिसके बाद उसे घर लाया गया और पतरघट थाना को सूचना दी गई।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। देर रात लगभग तीन बजे पीड़िता और आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
घटना को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छेड़खानी का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक और मेडिकल दोनों विधि से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घास काटने के बाद वह घर आ गई थी। उसके बाद वह खेत में पटवन कर रहे भाई को उसका मोबाइल देने गई थी। खेत पर उसको मोबाइल देकर वापस लौट रही थी तो आरोपियों ने जबरदस्ती ले जाकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने कहा कि घटना के बाद आरोपी के परिजन देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इधर, सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच होने के बाद पुलिस उसे अपने साथ बयान के लिए न्यायालय ले गई। जहां पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...