Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand दुष्कर्म के दोषी चाचा को 20 साल सश्रम कारावास की सुनाई सजा

दुष्कर्म के दोषी चाचा को 20 साल सश्रम कारावास की सुनाई सजा

चार साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म 

देहरादून। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी पाते हुए स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पीड़िता के पिता का दोस्त है। कोर्ट ने दोषी पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2022 को हिमाचल के पांवटा साहिब निवासी महिला ने प्रेमनगर थाने में शिकायत देकर बताया था कि उनका 24 नवंबर 2022 को सिनर्जी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। उनके साथ अस्पताल में उनके पति और चार साल की बेटी भी रुकी थी।

25 नवंबर 2022 को उनकी मां रुकने के लिए आ गईं। ऐसे में उनके पति बेटी को लेकर अपने दोस्त के घर प्रेमनगर चले गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 26 नवंबर 2022 को महिला बेटी और पति के साथ अपने घर पांवटा साहिब चले गए। वहां महिला ने बेटी को नहलाने के लिए जब कपड़े उतारे तो शरीर पर खून लगा था। जब उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि चाचा (पिता के दोस्त) ने गलत काम किया है। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त उसके पिता पहले तो फोन पर बात कर रहे थे। थोड़ी देर बाद वह सो गए तो बच्ची के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने मना किया तो उसने धमका दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
27 जनवरी 2023 को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। न्यायालय में 21 फरवरी 2023 को आरोप तय किए गए। इसके बाद 20 मार्च 2023 से ट्रायल शुरू हुआ, जिसमें अभियोजन की ओर से कुल पांच गवाह पेश किए गए। डीएनए रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। साक्ष्यों और गवाही के आधार पर अब स्पेशल फास्ट ट्रैक जज ने दोषी को सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...