Sunday, September 20, 2026
Home Crime India क्लीनिक पर चोरी करने आए एक चोर और क्लीनिक मालिक की हुई...

क्लीनिक पर चोरी करने आए एक चोर और क्लीनिक मालिक की हुई मौत, पढ़िए पूरी खबर  

पंजाब। सुल्तानपुर लोधी के गांव भाणोलंगा में देर रात एक क्लीनिक पर चोरी करने आए एक चोर और क्लीनिक मालिक की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों के बीच झड़प में दोनाली से गोली भी चली है। इसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें चोरों को देख मालिक अपने बेटे सहित उनको पकड़ने दुकान पर पहुंचता दिखाई दिया है। दोनों के बीच झड़प में दुकान मलिक की भी गोली लगने से मौत हो गई है, वहीं भाग रहे चोर की एक वाहन से टकराकर माैत हो गई है।

एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस क्लीनिक पर दो जनवरी को भी चोरी हुई थी, जिससे डाक्टर परेशान था।

जानकारी के अनुसार गांव भाणोलंगा में स्थित चरण मेडिकल हॉल व क्लीनिक पर कई बार चोरी होने से क्लीनिक मालिक 62 वर्षीय डा. गुरचरण सिंह परेशान थे। इसीलिए उन्होंने दुकान पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करवाए थे।

देर रात उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि उनकी दुकान में दो संदिग्ध युवक शटर तोड़ रहे थे। तभी डा. गुरचरण सिंह अपने बेटे के साथ चोरों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चोरों और मालिक के बीच हाथापाई हुई। जिसमें उनकी लाइसेंसी दोनाली से एक फायर हुआ, जो डा. गुरचरण सिंह को लग गया और उनकी मौत हो गई।

चोर भागने लगा तो किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई और उसकी भी मौत हो गई। एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि मृतक चोर की पहचान 40 वर्षीय कृष्ण कुमार निवासी गांव कंडोला कलां जालंधर के तौर पर हुई है। जबकि दूसरे चोर का नाम भी कृष्ण निवासी गोपालगंज बिहार है, जिसे पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश भागते समय पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। इस मामले में थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...