Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक ने लॉज के बाथरूम में जाकर खुद के सिर में गोली...

युवक ने लॉज के बाथरूम में जाकर खुद के सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

पटना। राजधानी पटना में डिलीवरी का काम करने वाले युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के नयागांव की है, जहां युवक ने लॉज के बाथरूम में जाकर खुद को पिस्टल से गोली मार ली। मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण निवासी आदित्य रमण (23) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयीं। घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

दिल्ली में करता था डिलीवरी का काम
घटना के संबंध में मृतक के भाई का कहना है कि आदित्य रमण दिल्ली में डिलीवरी करने का काम करता था। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से पटना आया था।

आगे बताया कि उसका भाई उसी से मिलने उसके लॉज पर आया था। सुबह लगभग 11:00 बजे बाथरूम के लिए गया। काफी देर तक जब वह बाथरूम से नहीं निकला, तब लॉज में रहने वाले छात्रों को शक हुआ। तब लॉज के लड़कों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नही आया। तब युवकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाथरूम के दरवाजे तो तोड़ दिया। बाथरूम का दरवाजा टूटने पर पाया कि आदित्य रमण जमीन पर गिरा पड़ा है। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि आदित्य रमण ने खुद के सिर में गोली मार ली है। घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...