Sunday, September 20, 2026
Home Crime India कलयुगी पिता और भाई ने मिलकर की युवती की हत्या, जानिए पूरा...

कलयुगी पिता और भाई ने मिलकर की युवती की हत्या, जानिए पूरा मामला 

गोपालगंज। जिले में जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास गंडक नदी के किनारे मिली अज्ञात युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्यारोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि कलयुगी बाप और भाई दोनों ने मिलकर युवती का गला दबाकर उसे मार डाला, और बाद में शव को गंडक नदी किनारे फेंक दिया। हत्या की वजह युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग बताया गया है।

सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास गंडक नदी में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका पश्चिम चंपारण के बगहा की रहने वाली थी। युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था, जिससे उसका परिवार नाराज था। परिवार ने युवती को बेतिया में उसके मामा के घर भेज दिया, लेकिन वहां भी वह अपने प्रेमी के संपर्क में थी। युवती के पिता हरिश्चंद्र यादव ने उसे मामा के घर से बुलाया। इसके बाद अपने बेटे विक्की यादव के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेतिया से गोपालगंज लाया गया और मंगलपुर पुल के पास गंडक नदी में फेंक दिया गया।

पुलिस ने मृतका के पिता हरिश्चंद्र यादव और भाई विक्की यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...