Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पति को नशे का सेवन करने के लिए पैसा न देना पत्नी...

पति को नशे का सेवन करने के लिए पैसा न देना पत्नी को पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत 

बिहार। सहरसा जिले में नवहट्टा थाना क्षेत्र के दिवरा में कलयुगी पति ने अपनी पत्नी की पीट- पीटकर हत्या कर दी। पत्नी का कसूर महज इतना था, कि उसने नशेड़ी पति को नशे का सेवन करने से रोका था। पति की पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। हालांकि, परिजन लड़ाई के बाद पत्नी के द्वारा फांसी लगा लेने की बात कह रहे हैं। लेकिन पुलिस अनुसंधान में मामला प्रथम दृष्टया हत्या सामने आई है। सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं, आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद पुलिस मृतिका के मायके वाले के आने का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई। पति और ससुराल वाले मौत को फांसी का स्वरूप देने की कोशिश की। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक महिला के पति सरोज साह को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक महिला की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के दिवरा गांव वार्ड 12 निवासी सरोज साह की 32 वर्षीय पत्नी अलखा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पति नशे के लिए पत्नी से पैसे की मांग कर रही थी, जिसे देने में असमर्थता जताने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। घटना के बारे में जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में ले लिया।

इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या की प्रतीत हो रही है। जानकारी मिली है कि पति पत्नी के बीच हुई मारपीट में पत्नी की मौत हो गई। हैंगिंग की कोई बात नहीं है। गला में भी कोई चिन्ह नहीं पाया गया है। पैसा मांगने की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...