Saturday, September 19, 2026
Home Crime India साइबर ठगों ने बैंक की महिला क्लर्क को बनाया निशाना, वर्क फ्रॉम...

साइबर ठगों ने बैंक की महिला क्लर्क को बनाया निशाना, वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठगे हजारों रूपये, केस दर्ज

हरियाणा। चरखी-दादरी में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर साइबर ठगों ने बैंक की महिला क्लर्क से 82 हजार रुपये ठग लिए। ठगी राशि 10 ट्रांजेक्शन के जरिये डलवाई गई। अब साइबर ठगों की चाल का पता लगने के बाद महिला ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां निवासी सोनिया ने बताया कि वो रानीला गांव स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। 30 नवंबर 2024 को वो मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रही थी। उसे वर्क फ्रॉम होम की एक वीडियो मिली जिसमें बातचीत करने के लिए एक टेलीग्राम लिंक दिया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही वो जुड़ गई। उन्होंने बताया कि पैसे कमाने के लिए घर बैठे वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर भेजना होगा। इसके बाद सोनिया जुड़ गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें अलग-अलग टास्क दिए गए, जिन्हें पूरा करने पर खाते में कमाई गई राशि भी दिखाई गई। एक दिसंबर 2024 को सोनिया ने साइबर ठगों की बातों में आकर खाते में पहले 3000, 15000 व 13000 रुपये भेज दिए। इसके बाद दो दिसंबर को 22000, 3000 व 20000 रुपये ठगों के खाते में भेज दिए। इसके बाद जब कमाई गई राशि निकलवानी चाहि तो उसे बताया गया कि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है और नया टास्क देकर और रुपयों की मांग करने लगे। बाद में महिला को आभास हुआ कि उसके साथ 82 हजार की साइबर ठगी हो गई है। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई कर रुपये बरामद कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...