Sunday, September 20, 2026
Home Crime India विवाहिता ने पति की हरकतों से तंग आकर की खुदकुशी, पिता की...

विवाहिता ने पति की हरकतों से तंग आकर की खुदकुशी, पिता की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

पति के अपने एक दोस्त के साथ थे समलैंगिक संबंध 

पटियाला। पंजाब के कोटकपूरा शहर में हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने पति की हरकतों से तंग आकर खुदकुशी कर दी। खबर है कि महिला के पति के अपने एक दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध थे। महिला एक बच्चे की मां है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतका की पहचान 35 साल की रीना कौर के रूप में हुई है। थाना सिटी पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति, ननद और एक युवक (जिसके साथ उसके पति के संबंध थे) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले से लोग हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार मोगा जिला के बाघापुराना के गांव गज्जन वाला निवासी साधू सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रीना कौर की शादी 2015 में कोटकपूरा निवासी सोनू सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ। एक दिन दोनों अपने बच्चे के साथ धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए थे, उसके पति के साथ कोटकपूरा का ही रहने वाला अनमोल उर्फ जगविंदर सिंह नामक युवक भी साथ चला गया। इसके बाद अनमोल ने घर पर भी आना-जाना शुरू कर दिया।

एक दिन रीना ने अपने पति और अनमोल को घर पर ही समलैंगिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया। दोनों आपतिजनक हालत में थे। इस पर उसने हंगामा मचा दिया। सोनू ने पत्नी रीना कौर को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह इन संबंधों के विरोध करती रही। उसकी ननद ने भी भाभी का साथ देने के बजाय अपने भाई का ही पक्ष लिया। उसके पति व ननद ने कोई सुनवाई नहीं की और उसे घर छोड़ने का दबाव बनाने लगे।

इसी बात को लेकर घर में कलह रहने लगी और पति की हरकतों से परेशान होकर रीना कौर ने घर के कमरे में चुनरी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। थाना सिटी के एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर महिला की पति सोनू सिंह, ननद और युवक अनमोल उर्फ जगविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी फरार हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...