Sunday, September 20, 2026
Home Crime India छेड़छाड़ करने से रोकने पर लड़की के सिर पर बोतल से किया...

छेड़छाड़ करने से रोकने पर लड़की के सिर पर बोतल से किया हमला, मामला दर्ज

पंजाब। स्कूल जाते समय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर युवक ने साथियों के साथ मिलकर लड़की के घर में घुस कर हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के सिर पर बोतल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों समेत कुल 9 लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अजय गिल, कर्ण गिल, बबलू, दीपू गिल, सतनाम सिंह उर्फ कम्मा व नीटा और तीन अज्ञात के रूप में हुई है। थाना सिटी के एसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

जब भी वह घर से स्कूल के लिए जाती थी तो आरोपी अजय गिल उस के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। वह उसे रास्ते में घेर कर उससे जबरदस्ती दोस्ती करने को कहता था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने पूरी बात अपने घर आकर परिजनों को बताई। उसके पिता ने आरोपी अजय गिल को रोका और उसके परिजनों से शिकायत करने को कहा। इस बात से आरोपी ने अपनी बेइज्जती महसूस की। इसके बाद आरोपी ने अपनी साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर ईंट-पत्थर व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी उनके घर का दरवाजा जबरदस्ती खोल कर अंदर दाखिल हो गए।

आरोपियों को देख कर उसके माता-पिता व तीन बहनें दूसरे कमरे में चली गईं, जबकि वह बाहर रह गई। इस दौरान आरोपी अजय ने हाथ में पकड़ी बोतल उसके सिर पर मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा पीड़ित लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी नशा तस्करी का धंधा करते हैं जिसको लेकर उसने पुलिस को कई बार शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों पर कभी कार्रवाई नहीं की, उल्टा शिकायत करने पर आरोपी उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ व उसे तंग करने लगे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर पर हमला कर उसकी बेटी को घायल किया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...