Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand 1 किलो 424 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

1 किलो 424 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

चमोली। आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद भर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अभियान के तहत कोतवाली चमोली पुलिस और एसओजी चमोली की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद की है।

कोतवाली चमोली पुलिस एसओजी चमोली द्वारा जाल बुनते हुये नंदप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे एक व्यक्ति को संगम होटल के पास रोका। गहन तलाशी के दौरान, अभियुक्त नंदन सिंह पुत्र स्व. अब्बल सिंह निवासी ग्राम सुनाली कोट कण्डारा प.वृ. मंगरोली जनपद चमोली के कब्जे से 1 किलो 424 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली चमोली में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2,84,800 रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। चुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थों, शराब, हथियारों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की संभावना को देखते हुए चमोली पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक, सर्वेश पंवार ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...